News Addaa WhatsApp Group

सुनील स्वराज भारतीय लोक नायक पार्टी से कुशीनगर लोकसभा प्रत्याशी घोषित

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 31, 2023  |  7:09 PM

31 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुनील स्वराज भारतीय लोक नायक पार्टी से कुशीनगर लोकसभा प्रत्याशी घोषित

कसया/कुशीनगर। भारतीय लोक नायक पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील स्वराज कुशीनगर लोकसभा  प्रत्याशी घोषित किए गये । भारतीय लोक नायक पार्टी के वरिष्ट कार्यकर्ताओं के द्वारा कुशीनगर में एक बैठक की गई,जिसमें समाज के अन्दर फैल रहे विद्धवेष  एवं देश के अन्दर ब्याप्त भ्र्ष्टाचार एवं चरम सीमा पर ब्याप्त महगाई को लेकर सरकार को निशाना बनाया गया,तथा  आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में कुशीनगर से अपने पार्टी  प्रत्याशी  को मैदान में उतारने की घोषणा की गई।

आज की हॉट खबर- नेबुआ नौरंगिया: दर्दनाक सड़क हादसे में पति पत्नी की मौत,...

उल्लेखनीय है कि उक्त अधिवेशन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय शाह एवं राष्ट्रीय महासचिव राजकिशोर पाण्डेय ने अधिवेशन में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुये कहा कि पार्टी का मुख्य उद्देश्य देश को गुण्डाराज ,भ्र्ष्टाचार, मुक्त देश बनाना है स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत बनाना है।  देश को सम्प्रदायिक शक्तियों से बचाना पार्टी की प्राथमिकता में शामिल है।

 वही पार्टी के इन पदाधिकारियों के द्वारा पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष एवं अधिवक्ता सुनील स्वराज को आगामी लोकसभा के चुनाव में कुशीनगर से प्रत्याशी  बनाये जाने की घोषणा की गई,जिसका पार्टी कार्यकर्ताओ ने   सर्वसम्मति से समर्थन किया l  इस मौके पर डॉ. कुलदीप मिश्रा चेयरमैन राष्ट्रीय मानवाधिकार  एसोसिएशन ,राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्राह्मण महासभा प्रकोष्ट धीरन तिवारी, मुस्लिम महासभा प्रकोष्ट प्रदेश अध्य्क्ष मोहम्मद अरशद, उपाध्यक्ष चन्द्र शेखर शुक्ल सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे l 

संबंधित खबरें
नेबुआ नौरंगिया: दर्दनाक सड़क हादसे में पति पत्नी की मौत, तीन घायल
नेबुआ नौरंगिया: दर्दनाक सड़क हादसे में पति पत्नी की मौत, तीन घायल

तेज रफ्तार वाहन ने दो बाइकों में जोरदार टक्कर मारकर रौंदा, मौके पर दो…

वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा कुशीनगर । पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सिध्दार्थ…

नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में आयोजित हुआ थाना समाधान दिवस
नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में आयोजित हुआ थाना समाधान दिवस

हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली में शनिवार को नायब तहसीलदार सुनील कुमार सिंह की…

खेलते-खेलते काल के गड्ढे में समाए तीन मासूम, ईंट भट्ठे पर मचा चीख-पुकार
खेलते-खेलते काल के गड्ढे में समाए तीन मासूम, ईंट भट्ठे पर मचा चीख-पुकार

कुशीनगर । कसया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा मैनपुर के टोला दीनापट्टी स्थित एक ईंट…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking