सपहा/कुशीनगर। रविवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुरेश पटारिया सपहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे व आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण किया।परिसर में सफाई व्यवस्था,रोगियों के उपचार,रोगी पंजीयन कोविड-19 वैक्सीनेशन,दवा का वितरण कक्ष,वार्ड एवं स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति सहित सघन जांच की।साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सीएचसी पर स्थापित ऑक्सीजन प्लांट व लाईट की सप्लाई,ट्रांसफॉर्मर रूम का भी निरीक्षण किया।डॉ सुरेश पटारिया ने सीएससी के कैंपस में मौलेशी व छोटे-छोटे फूल पत्ती लगाने के साथ ही बाउंड्री दीवार की तरफ सागौन व यूकेलिप्टस के पेड़ लगाने के निर्देश दिए।डॉ संजय कुमार सिंह ने बताया कि ओपीडी कक्ष में बिजली चले जाने के कारण अंधेरा हो जाता है इसलिए इन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से तीन इनवर्टर बैटरी की मांग की है।इस दौरान डॉक्टर संतराम मौर्य,डॉ संतोष कुमार,डॉक्टर पिंटू ,डॉक्टर संजय कुमार सिंह,डॉक्टर नेहा रानी,डॉक्टर अवधेश कुशवाहा समेत स्टाफ मौजूद रहा।
हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…
कुशीनगर । मां की तलाश में घर से निकलीं दो मासूम बहनें रास्ता भटक…
कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…