News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: स्वामी प्रसाद मौर्य के करीबी अरमान को एसटीएफ ने घर में घुसकर हिरासत में लिया, नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 20, 2022  |  3:55 PM

1,876 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: स्वामी प्रसाद मौर्य के करीबी अरमान को एसटीएफ ने घर में घुसकर हिरासत में लिया, नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप

कुशीनगर। जिले में उस वक्त हड़कम्प मच गया, जब पूर्व मंत्री और यूपी विधानसभा चुनाव के पहले भारतीय जनता पार्टी छोड़ समाजवादी में पार्टी में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य के बेहद करीबी माने जाने वाले अरमान खान को यूपी एसटीएफ की लखनऊ टीम उठाकर ले गई है। एसटीएफ की टीम ने अरमान खान को कुशीनगर के पडरौना स्थित उसके आवास से हिरासत में लिया है। अरमान को एसटीएफ द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि उस पर धोखाधड़ी का आरोप लगा है। वहीं अरमान खान पर एसटीएफ की कार्रवाई को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं हैं। लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। अरमान के पिता ने बताया है की कुछ लोग पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का कार्यक्रम लेने के बहाने घर में आए और फिर उनके लड़के को अपने साथ लेकर चले गए।

आपके लिए और..- जांच के बीच ‘सबूतों पर फावड़ा’…?  हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी...

धोखाधड़ी का है आरोप: बता दें कि यूपी चुनाव से ठीक पहले पूर्ववर्ती सरकार में मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य ने दलबदल कर सपा का दामन थामा था। उनके करीबी अरमान पर एसटीएफ की ओर से कार्रवाई के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। अरमान पर कुछ लोगों से धोखाधड़ी कर रुपया ऐंठने का आरोप लगा है।

कुशीनगर पुलिस ने साधी चुप्पी: मामले को लेकर कुशीनगर पुलिस कुछ भी कहने से इंकार कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अरमान को हिरासत में लिए जाने के बाद पूछताछ बताते हुए लोगों से रास्ते से हटने की बात कही गई। इसके बाद टीम के लोग उसे काले रंग की स्कॉर्पियों में लेकर चली गई। जब परिजनों ने पडरौना कोतवाली जाकर पूछताछ की तो पता लगा कि उनके बेटे को हिरासत में लिया है।

स्वामी के संपर्क में आने के बाद बदली किस्मत: पडरौना नगर के जमाली टोला में रहने वाला युवक बेहद साधारण परिवार का रहा है। लेकिन पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के संपर्क में आने के बाद उसका रहन-सहन बदल गया था। लोगों की मानें तो उसके पास लग्जरी गाड़ी और एक फ्लैट भी है। एसटीएफ की इस कार्रवाई के बाद अभी किसी भी तरह से अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
हनुमानगंज: अन्तर्जातीय कोर्ट मैरेज का दुखद् अंत, नव दंपत्ति का पेड़ से लटकता मिला शव, सनसनी 
हनुमानगंज: अन्तर्जातीय कोर्ट मैरेज का दुखद् अंत, नव दंपत्ति का पेड़ से लटकता मिला शव, सनसनी 

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के जिन्ना छपरा गांव का है मामला दलित समुदाय के लड़के…

जांच के बीच ‘सबूतों पर फावड़ा’…?  हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना पर उठे नए सवाल
जांच के बीच ‘सबूतों पर फावड़ा’…?  हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना पर उठे नए सवाल

कुशीनगर । सेवरही विकास खंड की ग्राम पंचायत हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना…

सर्पदंश से सात वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार में मचा कोहराम
सर्पदंश से सात वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार में मचा कोहराम

नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के गडहिया बसंतपुर के झझवा टोले का मामला खड्डा, कुशीनगर।…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking