News Addaa WhatsApp Group Join करें

गाय के दुश्मनों पर साल 2023 में “धाकड़” धवल की कुशीनगर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन! 1400 से ज्यादा गोवंश पशुओं को तस्करों के चंगुल से कराया मुक्त

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 1, 2024  |  12:36 PM

77 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गाय के दुश्मनों पर साल 2023 में “धाकड़” धवल की कुशीनगर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन! 1400 से ज्यादा गोवंश पशुओं को तस्करों के चंगुल से कराया मुक्त

कुशीनगर। जिले का कमान संभालते ही कुशीनगर एसपी धवल जायसवाल ने गाय के दुश्मनों यानी गौ-तस्करो पर हंटर चलाना शुरू कर दिया था। आईपीएस धवल जायसवाल जिले में अपने कार्यकाल के शुरुवात से ही योगी सरकार के जीरो टॉलरेंस की नीति को पूर्णतः धरातल पर उतरने में लगे हुए हैं. साल 2022 की तरह साल 2023 के शुरुवात से ही जिले भर में कानून व्यवस्था को चाक़-चौबंद रखने के लिए “धाकड़” धवल ने अपराधियों की शामत लायी हुई थी और इन अपराधियों में शिखर पर थे गौ-तस्कर इनके लिए तो मानो “धाकड़” धवल ने साल 2023 को कयामत वाली साल बना दी थी. इस वक्त गौ-तस्करों और अपराधियों के पास दो ही ऑप्शन हैं, या तो वो जिले को छोड़ दें या खुद ही आत्मसमर्पण कर लें. कुशीनगर एसपी धवल जायसवाल के कार्यकाल में गौ-तस्करों और अपराधियों खौफ में हैं. इसी का नतीजा है कि जिले में “धाकड़” धवल की कुशीनगर पुलिस ने गायों की रक्षा और तस्करी पर रोक लगाने के अपने चल रहे मिशन के तहत 1406 गोबंश पशुओं को तस्करो के चंगुल से मुक्त कराया है और 427 गौ-तस्करो पर अभियोज पंजीकृत किया गया है.

आपके लिए और..- मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान...

जानकारी के मुताबिक, जिले के कप्तान धवल जायसवाल की अगुवाई वाली कुशीनगर पुलिस द्वारा अपराध व अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई, जिसका असर देखने को मिल रहा है. गोवध एवं गो तस्करी के अपराध के प्रभावी नियंत्रण के लिए कुशीनगर पुलिस ने बीते 12 महीने में गौ-तस्करी में संलिप्त 427 लोगो के विरुद्ध 195 अभियोगों पजीकृत किये है. एक जनवरी से 25 दिसंबर तक कुशीनगर पुलिस ने 36 बार गौ-तस्करो के साथ मुठभेड़ किया जिसमे 49 गौ-तस्करो घायल हुए जो लंगड़ाते-कहारते अस्पताल पहुँचे साथ ही 21 अन्य तस्करो को भी गिरफ्तार किया किया मतलब साल 2023 में पुलिस ने कुल 70 गौ-तस्करो को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की. पुलिस ने इन कार्यवाही के दौरान 1406 गोबंश पशुओं को तस्करो के चंगुल से मुक्त कराया जबकि तस्करो के पास से 174 पिकअप (अनुमानित कीमत 78300000) तथा 32 ट्रक (अनुमानित कीमत 38400000) भी बरामद किये। पुलिस ने गोवध अधि. में 112 अधियुक्तो पर में गैंगस्टर एक्ट की तहत 32 मुकदमा पंजीकृत किये साथ ही गोवध अधि. में 36 पर HS की कार्यवाही की गयी वही गोवध अधि. में 67 पर गुंडा एक्ट में भी कार्यवाही हुई. इसके अलावा 17 कार्यवाही गोवध अधि. में 14(1) गैंगस्टर एक्ट की तहत की गयी जसमे 07 करोड़ 15 लाख 60 हजार 460 रूपये की सम्पति जप्त की गयी. अभियान का प्रभाव यह हुआ कि गोवध व तस्करी जैसे अपराध में गिरावट दर्ज की गई है.

साल 2023 में हुए पुलिसिया कार्यवाही का अगला किस्त कल!

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

हाटा कुशीनगर। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए कई ग्राम सभाओं को आठ वर्ष…

मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा
मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद
25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कप्तानगंज पुलिस को…

टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking