News Addaa WhatsApp Group Join करें

थाने की व्यवस्था पर सीओ सदर की पैनी नजर, अभिलेखों से लेकर बीट बुक तक की गहन पड़ताल

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 24, 2026  |  8:00 PM

287 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
थाने की व्यवस्था पर सीओ सदर की पैनी नजर, अभिलेखों से लेकर बीट बुक तक की गहन पड़ताल

कुशीनगर। जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी तथा जवाबदेह बनाने की दिशा में पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी सदर राकेश प्रताप सिंह ने थाना जटहां बाजार का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रख-रखाव, अपराध नियंत्रण से जुड़े रिकॉर्ड तथा जनशिकायतों के निस्तारण की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों ने कमियों को दूर करने और पुलिसिंग को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान सीओ सदर ने मालखाना, थाना समाधान रजिस्टर, तहसील दिवस रजिस्टर, महिला उत्पीड़न रजिस्टर, नियुक्ति एवं ड्यूटी रजिस्टर, जनशिकायत रजिस्टर तथा मिशन शक्ति केंद्र से संबंधित अभिलेखों का गहनता से परीक्षण किया। उन्होंने सभी अभिलेखों को अद्यतन रखने तथा प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इसके बाद उन्होंने थाना परिसर और भोजनालय का निरीक्षण कर साफ-सफाई को उच्च स्तर पर बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। सीसीटीएनएस पर कार्यरत पुलिसकर्मियों से ऑनलाइन कार्यप्रणाली तथा आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की जानकारी ली और लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उपनिरीक्षकों और आरक्षियों से शस्त्र खुलवाकर एवं बंद करवाकर उनकी दक्षता भी परखी गई। साथ ही बीट पुलिस अधिकारियों की बीट बुक का निरीक्षण कर क्षेत्र में नियमित भ्रमण, अपराधियों पर सतर्क निगरानी तथा जनसंपर्क को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए।

आपके लिए और..- दुष्कर्म के मुकदमे में अहिरौली बाजार पुलिस की कार्रवाई, आरोपी...

निरीक्षण के अंत में क्षेत्राधिकारी सदर ने पुलिसकर्मियों की समस्याएं भी सुनीं और उनके शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अनुशासित कार्यप्रणाली, बेहतर रिकॉर्ड प्रबंधन और जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार ही प्रभावी पुलिसिंग की पहचान है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले की भीड़ में फंसी जिंदगी, सायरन बजता रहा… फिर खुद सड़क पर उतरे CO अजय सिंह चंद मिनटों में खुलवाया रास्ता
डोल मेले की भीड़ में फंसी जिंदगी, सायरन बजता रहा… फिर खुद सड़क पर उतरे CO अजय सिंह चंद मिनटों में खुलवाया रास्ता

कुशीनगर। कसया के ऐतिहासिक डोल मेले में बुधवार को उमड़े भारी जनसैलाब के बीच…

दुष्कर्म के मुकदमे में अहिरौली बाजार पुलिस की कार्रवाई, आरोपी विकास यादव गिरफ्तार
दुष्कर्म के मुकदमे में अहिरौली बाजार पुलिस की कार्रवाई, आरोपी विकास यादव गिरफ्तार

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुशीनगर पुलिस…

एक घंटे में लौट आई मासूम की मुस्कान: बरवापट्टी पुलिस ने गुम हुए 6 वर्षीय अदनान को खोज निकाला
एक घंटे में लौट आई मासूम की मुस्कान: बरवापट्टी पुलिस ने गुम हुए 6 वर्षीय अदनान को खोज निकाला

कुशीनगर। घर में आया छह साल का मासूम अचानक लापता हो जाए तो परिवार…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking