News Addaa WhatsApp Group Join करें

थाने से चंद कदम दूर बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 4, 2026  |  4:26 PM

47 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
थाने से चंद कदम दूर बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
  • सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, सप्ताहभर में थाने व सीओ कार्यालय के पास दूसरी बड़ी चोरी से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
  • सड़क ही सप्ताह में थाने से महज कुछ दूरी पर दो चोरी की हुई घटना, चोरों के हौसले बुलंद 

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा कस्बे में चोरों के हौसले बुलंद हैं। थाने से सटे सिविल लाइन मोहल्ला, वार्ड नंबर-6 में शुक्रवार/शनिवार की रात चोरों ने एक बंद मकान का ताला तोड़कर मोटरसाइकिल समेत लाखों रुपये के सामान और आभूषण चोरी कर लिए। चोरी की वारदात सामने स्थित दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद होने की बात सामने आई है। खास बात यह है कि सप्ताहभर के भीतर थाने और सीओ कार्यालय से सटे इलाके में चोरी की यह दूसरी बड़ी घटना है। लगातार हो रही घटनाओं से लोगों में दहशत है और पुलिस की गश्त व सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

आपके लिए और..- पुलिस को चकमा दे रहा था दुष्कर्म व पॉक्सो का...

जीउतिया के लिए गांव गई थीं गृहस्वामिनी

सिविल लाइन वार्ड नंबर-6 निवासी निर्मला देवी पत्नी धर्मवीर प्रजापति जीउतिया व्रत के सिलसिले में थाना क्षेत्र के मदनपुर सुकरौली गांव गई थीं। घर पर ताला लगा था। बताया गया कि बाढ़ के खतरे को देखते हुए उन्होंने अपना सामान, आभूषण, मोटरसाइकिल समेत अन्य कीमती वस्तुएं खड्डा स्थित मकान में ही सुरक्षित रखी थीं।

ताला तोड़कर घर में घुसे चोर

बीती रात चोरों ने मकान के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ दिया और अंदर घुसकर कमरे खंगाल डाले। चोर मोटरसाइकिल, आभूषण समेत लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर फरार हो गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।

सीसीटीवी फुटेज से खुलासे की उम्मीद

सामने स्थित दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी के दौरान संदिग्धों की गतिविधियां कैद होने की बात सामने आई है। फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

 

*पुलिस ने शुरू की जांच*

 

सूचना पर खड्डा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों की जांच शुरू कर दी है। कुशीनगर पुलिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से बताया गया कि मामले में थानाध्यक्ष खड्डा को जांच एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।

एक ही सप्ताह में दूसरी बड़ी चोरी

थाने से सटे इलाके में लगातार दूसरी बड़ी चोरी ने कस्बे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि जब थाने और सीओ कार्यालय के आसपास ही चोर बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं तो कस्बे के अन्य मोहल्लों की सुरक्षा का अंदाजा लगाया जा सकता है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
विशाल यादव ने जीती फ्रीस्टाइल कुश्ती, SGFI के लिए चयनित
विशाल यादव ने जीती फ्रीस्टाइल कुश्ती, SGFI के लिए चयनित

मध्यप्रदेश में 55 किलो भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन, फाइनल में मध्यप्रदेश के पहलवान…

पुलिस को चकमा दे रहा था दुष्कर्म व पॉक्सो का आरोपी, आधी रात दबोचा गया तरयासुजान पुलिस की कार्रवाई,
पुलिस को चकमा दे रहा था दुष्कर्म व पॉक्सो का आरोपी, आधी रात दबोचा गया तरयासुजान पुलिस की कार्रवाई,

कुशीनगर। दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी को तरयासुजान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking