कसया। ताइक्वांडो एसोसिएशन कुशीनगर द्वारा संचालित आर्या ताइक्वांडो एण्ड योगा फिटनेस सेंटर सपहां रोड कसया में बालक एवं बालिकाओं का बेल्ट प्रमोशन परीक्षा सकुशल संपन्न हुआ।
जिसमें कुल 89 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। वहीं बालक व बालिका वर्ग में अभ्यान तिवारी शिवानी कुशवाहा शिवम कुशवाहा शिवानी यादव पूजा भारती प्रियंसा गुप्ता हनीफ योल्लो स्ट्रिप बेल्ट बने।वहीं रितिका रितेश गौतम ग्रीन बेल्ट व पवन पटेल गणेश पांडे ब्लू स्ट्रिप बने श्वेता कुमारी श्रेया मिश्रा ब्लू बेल्ट तथा साहिल प्रसाद विकास मद्धेशिया अनन्या सिंह अमृतांश सिंह रेड बेल्ट व धीरज गुप्ता ब्लैक स्ट्रिप बनें। ताइक्वांडो एसोसिएशन कुशीनगर के वरिष्ठ कोच दीपक कुमार मद्धेशिया ने बताया बेल्ट प्रमोशन परीक्षा से खिलाड़ियों के कौशल की बखूबी जांच की जाती है। परीक्षक धीरज यादव अजीत चौहान मनीष कुशवाहा श्वेता वर्मा सोनू चौहान अंकित गुप्ता के देखरेख में संपन्न होगा।
ऐसे मौके पर किसान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अखिलेश सिंह संगठन के सदस्य बिंदु गुप्ता संजना श्रीवास्तव आदि अभिभावक गण उपस्थित रहे।
बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…
कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…
हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…
कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…