News Addaa WhatsApp Group Join करें

शांति और सद्भाव के साथ निकला मोहर्रम पर ताजिया का जुलूस

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jul 17, 2024  |  6:38 PM

149 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
शांति और सद्भाव के साथ निकला मोहर्रम पर ताजिया का जुलूस

रामकोला/कुशीनगर। त्याग व बलिदान का त्यौहार मुहर्रम बुधवार को पूरे अकीदत के साथ मनाया गया और शांति सदभावना की सभी ने कामना की। इस अवसर पर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत तिरंगा के साथ ताजिया जुलूस निकाली गयी।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

जुलूस में गंगा जमुनी तहजीब देखने को मिली। ताजिये की जुलूस में हिन्दुओं ने शिरकत कर भाई-चारे के रिश्ते को मजबूत किया। इमाम हुसैन और उनके जानशीनो की शहादत पर सीना पीट-पीटकर गम जताया गया। गाजिया और इस्लामियां अखाड़ा नं0 1 मिस्कारी मुहल्ला कस्बा रामकोला एवं इस्लामियां अखाड़ा उर्दहा 2 रामकोला के मुस्लिम युवकों ने जुलूस के दौरान हैरत अंगेज करतब दिखाये। मोहर्रम के दौरान क्षेत्र में कोई घटना न घटे प्रशासन पूरी तरह सतर्क था । एक- दूसरे गावों के ताजिया मिलान के बाद ताजिया कर्बला पहुँची और जहाँ देर रात्रि तक मेला लगा रहा।

इस दौरान सभासद मैनुद्दीन उर्फ मैन, पूर्व सभासद जुल्फकार अली, अमरजीत गोविंद राव, पप्पू भाई, उमेश गोंड ,मोनाज अली,रंगलाल, रवि कुमार समेत भारी तादात में लोग मौजूद रहे।ताजिया जुलूस के साथ पुलिस भी मौजूद रही। थाना प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह ने बताया कि पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ क्षेत्र में निगहबानी करती रही।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking