News Addaa WhatsApp Group

Tamkuhi Raj Assembly Election 2022: “यूपी कांग्रेस चीफ लल्लू” के सिर फिर सजेगा ताज या भाजपा-सपा-बसपा में किसी को मिलेगा मौका? तमकुहीराज विधानसभा का पूरा गणित जानिए!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 18, 2021  |  7:56 PM

1,592 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Tamkuhi Raj Assembly Election 2022: “यूपी कांग्रेस चीफ लल्लू” के सिर फिर सजेगा ताज या भाजपा-सपा-बसपा में किसी को मिलेगा मौका? तमकुहीराज विधानसभा का पूरा गणित जानिए!

कुशीनगर जिले की एक विधानसभा सीट है तमकुहीराज विधानसभा सीट (Tamkuhi Raj Assembly Seat). यूपी की 403 विधानसभा सीटों में 331 नंबर पर आता है। कुशीनगर जिले का तमकुहीराज विधानसभा (Tamkuhi Raj Assembly Seat) उत्तरप्रदेश – बिहार सीमा पर स्थित होने के चलते एक महत्वपूर्ण सीट है. देवरिया लोकसभा क्षेत्र में आने वाली तमकुहीराज व‍िधानसभा वह सीट है जहां पिछले दो बार से कांग्रेस के अजय कुमार लल्लू जीतते आ रहे हैं। फिलहाल चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं तो समाजवादी पार्टी अपनी वापसी को लेकर रणनीति बना रही है तो भाजपा भी इस सीट को अपने कब्जे में लेने की जुगत में लगी हुई है. बदले राजनीतिक माहौल में यहां पर मुकाबला कांटेदार होने के आसार हैं.

आज की हॉट खबर- हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस...

यह भी पढ़े! कुशीनगर विधानसभा सीट पर बीजेपी का बढ़ता दबदबा, क्या सपा-बसपा-कांग्रेस दे पाएंगे चुनौती?

तमकुहीराज विधानसभा (Tamkuhi Raj Assembly Seat) की राजनीतिक पृष्ठभूमि: कैसा है चुनावी इतिहास?

तमकुही राज पहले सेवरही विधानसभा के नाम से जाती थी. 1991 में सेवरही विधानसभा से भाजपा व जन संघ के नेता पंडित नंदकिशोर मिश्रा विधायक रहे. इन्हें दो बार विधानसभा जाने का यहां से मौका मिला. वहीं यहां के प्रमुख नेताओं में गेंदा सिंह, राम सकल तिवारी,ध्रुव राय सरीखे के साथ डॉ. पीके राय का नाम आता है. सियासत का समीकरण बदला और 2012 विधानसभा चुनाव में तमकुही राज की जनता ने अजय कुमार लल्लू को कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा भेजा. अजय कुमार लल्लू को 53061 वोट मिला जो लगभग 27.3 प्रतिशत रहा. वहीं बीजेपी के नंदकिशोर मिश्रा 47261 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे. जो लगभग 24.5 प्रतिशत रहा. समाजवादी पार्टी के पीके राय जिनको 397659 वोट मिले, वो तीसरे स्थान पर रहे. 2017 में प्रदेश भर में मोदी और भाजपा की लहर चल रही थी. ऐसे में तमकुही राज (Tamkuhi Raj Assembly Seat) की जनता ने अपने विधायक अजय कुमार लल्लू पर भरोसा जताया. पहले से कहीं ज्यादा अंतर से भाजपा को हार मिली. कारण यह रहा की भाजपा के कद्दरदार नेता नन्दकिशोर मिश्र को जब भाजपा ने टिकट नही दिया तो वह बागी उमीदवार बन कर निर्दलीय चुनावी समर में ताल ठोक दिए, जिसके कारण मोदी लहर में भी भाजपा को हार की मुह देखनी पड़ी थी। तमकुही राज विधानसभा (Tamkuhi Raj Assembly Seat) में अजय कुमार लल्लू 61211 वोट पाए जो 28.88 प्रतिशत. वहीं भाजपा के जगदीश मिश्रा, जिन्हें 43097 मिले, जो 20.33 प्रतिशत रहा. तमकुही राज (Tamkuhi Raj Assembly Seat) में कुल 378534 मतदाता है.

यहां बाढ़ सबसे बड़ी समस्या है. जिसकी लड़ाई चुनावी मुद्दा बनती है, लेकिन समस्या जस की तस बनी है. तमकुही के कई इलाकों में आज भी बिजली, पानी, सड़क के मुद्दे सबसे अहम् हैं.।

बहरहाल आज के समीकरणों पर अगर गौर करे तो जैसा जन सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है। सत्ताधारी पार्टी भाजपा अब तक अपनी पत्ता उम्मीदवार की साफ नही किया है। तो वही प्रमुख विपक्ष समाजवादी पार्टी ने भी तमकुहीराज विधान सभा (Tamkuhi Raj Assembly Seat) से अपना साइकिल की सवारी किससे कराएगी, यह तय नही किया है। लेकिन चर्चाओं पर यकीन करें तो भाजपा के पूर्व विधायक व पिछले विधान सभाचुनाव में बागी निर्दल उमीदवार रहे पंडित नन्दकिशोर मिश्र अब समाजबादी पार्टी के सदस्यता ग्रहण कर चुके है, उनसे साइकिल की सवारी करा सकती है जैसा श्री मिश्र के समर्थक कह रहे है। फिर भी यहाँ पर भी टिकट के लिए लम्बी फ़िरहस्त है, लेकिन सबकी निगाहें सपा प्रमुख के घोषणा पर टिका है। जो भी हो इस बार तमकुहीराज (Tamkuhi Raj Assembly Seat) में विधानसभा की चुनावी दंगल काफी रोमांचक होने वाला है।

संबंधित खबरें
रुद्र महायज्ञ का हुआ आयोजन , निकाली गई भब्य कलश व शोभा यात्रा
रुद्र महायज्ञ का हुआ आयोजन , निकाली गई भब्य कलश व शोभा यात्रा

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित भलुही ग्राम सभा में नवरात्रि के पावन पर्व…

हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 शातिर गिरफ्तार
हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। सड़क किनारे खड़े ट्रकों व टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले एक संगठित…

आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल
आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल

एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार प्रदेश के 2300 माध्यमिक शिक्षकों…

कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking