News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुहीराज : बिजली विभाग ने चलाया मेगा ड्राइव अभियान,मचा हड़कंप पांच लाख रुपए की हुई बकाया की वसूली , 65 बकायेदारों की कटी बिजली,दो पर हुआ मुकदमा

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 14, 2025  |  8:29 PM

267 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज : बिजली विभाग ने चलाया मेगा ड्राइव अभियान,मचा हड़कंप पांच लाख रुपए की हुई बकाया की वसूली , 65 बकायेदारों की कटी बिजली,दो पर हुआ मुकदमा WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर । प्रबंध निदेशक पूर्वांचल निगम के निर्देशानुसार ज्यादा बिजली चोरी वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर शनिवार को तरयासुजान व सेवरही क्षेत्र में आज बिजली विभाग ने बृहद मेगा ड्राइव अभियान चलाया।

बिजली विभाग के एक्सईएन रमेश चंद्र के नेतृत्व में सरया फीडर के माधोपुर समेत दर्जनों मुहल्लों में आज बिजली विभाग की दो टीमों ने सुबह से ही चेकिंग शुरू कर दी गई जिससे बिजली चोरों में हड़कंप मचा रहा। आज की बिजली चेकिंग में दो उपभोक्ता को बिजली की चोरी करते पकड़े गये जिनके ऊपर एफआईआर दर्ज की जा रही है।इसके अतिरिक्त करीब 65 घरों की बिजली बिल बकाया होने पर काटी गयी जिनके ऊपर लगभग 15 लाख का बिजली बिल बकाया था । चेकिंग के दौरान करीब ₹ 5 लाख के बकाये की भी वसूली की गयी।

क्या बोले बिजली विभाग के एक्सईएन रमेश चंद्र !

इस संवाददाता से बात चीत करते हुए बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता विद्युत वितरण खण्ड सेवरही ने बताया कि आज पूरे खण्ड के अधिकारियों, कर्मचारियों की दो टीमों को चेकिंग में लगाया गया था। चेकिंग में प्रबन्ध निदेशक द्वारा डिस्कॉम से नामित अधिकारियों द्वारा भी रेड अभियान का निरीक्षण कर बिजली चोरी एवं बकायेदारों पर कठोर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील है कि विच्छेदन तिथि के अंदर अपना बकाया बिजली बिल जमा करवाए एवं बिजली चोरी न करे ।
शाम 05:30 पर खण्ड के समस्त मीटर रीडर्स को बुलाकर खण्ड में परेड कराई गई जिसमें मीटर रीडर्स के कार्यों की समीक्षा की गई अब मीटर रीडर्स कोई भी गलत बिल नहीं बना पाएंगे क्यूंकि शतप्रतिशत मीटर की फोटो खींचकर ऑटो ओसीआर एवं प्रोब के माध्यम से ही बिल बनाने है जिससे गलत बिल बनने की संभावनाएं खत्म हो जाएंगी एवं रेडिंग के कार्यों में शिथिलता बरतने वाले मीटर रीडर्स को चेतावनी जारी की गई है यदि उनके कार्यों में माह के आखिरी तक सुधार नहीं होता है तो ऐसे मीटर रीडर्स को बर्खास्तगी की कार्यवाही की जाएगी।उन्होंने बताया कि आगे भी अभियान लगातार चलता रहेगा एवं खंड में एक सप्ताह में चयनित एक फीडर पर चेकिंग पूर्ण कराकर बिजली चोरी एवं बकायेदारों पर कठोर कार्यवाही की जाएगी । उन्होंने आगे बताया की दस हजार रुपए से अधिक बकायेदारों के विद्युत विच्छेदन कर शिकंजा कसा जाएगा एवं बिजली चोरी कर रहे उपभोक्ताओं के कनेक्शन को काटकर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा ।
ट्रांसफॉर्मर को जलने से बचाने के लिए फ्यूज सेट एवं टेललेस यूनिट लगाए जा रहे हैं जिससे पिछले साल से 50% तक ट्रांसफॉर्मर खराब होने की दर कम हुई है एवं विद्युत आपूर्ति में सुधार हुआ है भीषण गर्मी में बिजली विभाग सतत् विद्युत आपूर्ति बनाए रखने में लगा हुआ है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking