News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुहीराज : होनहार ने जे ई ई एडवान्स (IIT) में लहराया सफ़लता का परचम

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 2, 2025  |  7:15 PM

219 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज : होनहार ने जे ई ई एडवान्स (IIT) में लहराया सफ़लता का परचम

तमकुहीराज : होनहार ने जे ई ई एडवान्स (IIT) में लहराया सफ़लता का परचम

आपके लिए और..- तमकुहीराज में आज रात गूंजेगा महावीरी अखाड़े का डंका, 14...

तमकुहीराज ,कुशीनगर।तमकुहीराज विकास खण्ड के ग्राम सभा लतवा मुरलीधर निवासी दिव्यांशु राय ने पहले ही बार में सफलता हासिल कर परिवार सहित गांव और जिले का नाम रोशन किया है।इस सफलता पर बधाई देने वालों की ताता लगी हुई है।
जानकारी हो कि
ग्राम सभा लतवा मुरलीधर गांव निवासी दिव्यांशु राय पुत्र स्व विजय राय ने अपने प्रथम प्रयास मे ही आज घोषित हुए एडवान्स आई आई टी परिणाम में सफ़लता जेई मेंस में 99.28 अंक पाकर सफ़लता हासिल कर पूरे गांव सहित क्षेत्र का मान बढ़ाया है। इनके जन्म से पहले ही इनके पिता विजय राय का निधन हो गया था।माँ पूनम राय ने संघर्ष कर पहले आशा बहु और उसके बाद आशा संगिनी के रूप मे योगदान देकर अपने बच्चो को पढ़ाया।लेकिन वास्तविक रूप से मेहनत तो इस होनहार ने किया है। जो अभाव मे भी मेहनत कर इस बड़ी परीक्षा मे सफ़लता प्राप्त किया है।दिव्यांशु बताते हैं कि यह सफलता मेरी मां का देन है कि आज इस मुकाम पर पहुंचा हूं। साथ ही इस सफलता के पिछे गुरुजनों का भी आशिर्वाद रहा है।परिक्षा परिणाम की सूचना धीरे धीरे सबको जानकारी होता गया और दरवाजे पर उनके शुभचिंतकों के साथ जनप्रतिनिधियों का आना-जाना प्रारम्भ हो गया। दिव्यांशु को इस सफलता पर तमकुही राज के लोकप्रिय विधायक डॉ असीम कुमार राय, पूर्व विधायक पं० नंदकिशोर मिश्रा,पूर्व विधायक डॉ पीके राय,राजू राय,ग्राम प्रधान रजनीश कुमार राय, प्रधान अनूप राय, अवधनाथ ठकुराई,मृत्युंजय ठुकराई, ऋषिकेश ठुकराई, शम्भु यादव, निलय सिंह,प्रदीप उपाध्याय, अवधेश कुमार राय, विनोद राय,के साथ तमाम लोग ने बधाईयां दी है ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

हाटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपहरण-दुष्कर्म के वांछित आरोपी की गिरफ्तारी
हाटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपहरण-दुष्कर्म के वांछित आरोपी की गिरफ्तारी

हाटा कुशीनगर । कोतवाली हाटा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले…

अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार
अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। अवैध शराब की बिक्री, परिवहन एवं निष्कर्षण के खिलाफ चलाए जा रहे…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking