News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुहीराज में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, बच्चों ने बांधा समां “बीर सपूतों की गाथा से हमें प्रेरणा लेना चाहिए” – कुंवर रोहित प्रताप शाही

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 17, 2025  |  11:37 AM

259 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, बच्चों ने बांधा समां “बीर सपूतों की गाथा से हमें प्रेरणा लेना चाहिए” – कुंवर रोहित प्रताप शाही WhatsApp
Responsive image

 

आपके लिए और..- कार्यदायी संस्था की लापरवाही से सलेमगढ़ में जाम का महाजाल,...

तमकुहीराज, कुशीनगर।
स्थानीय तहसील क्षेत्र स्थित दादी मां पावढरी इंटरमीडिएट कॉलेज, पाठकपुरम कटहरी बाग के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तमकुहीराज स्टेट के कुंवर रोहित प्रताप शाही ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।

इस अवसर पर उन्होंने वीर सपूतों की शौर्य गाथाओं को याद करते हुए कहा कि –
“देश की आज़ादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर सपूतों की यादगार गाथा से हमें सदैव प्रेरणा लेनी चाहिए। युवाओं को उनके आदर्शों पर चलकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना होगा।”

समारोह में विद्यालय परिवार के साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। बच्चों ने देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं, जिसने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।

इस मौके पर त्रिवेणी कुमार गुप्ता, संजय मिश्र, प्रशांत पप्पू, नीतू सिंह सहित विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती ऊषा पाठक, केशव पाठक व सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

—

कृष्ण जन्माष्टमी पर भी दिखी सेवा भावना

एक अन्य समाचार के अनुसार तमकुही स्टेट के कुंवर बाबू रोहित प्रताप शाही ने बीती रात्रि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अवसर पर आमजन के साथ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया। इस दौरान उन्होंने स्वयं अपने हाथों से श्रद्धालुओं एवं निर्धन लोगों को महाप्रसाद वितरित किया। उनकी यह सेवा भावना स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दीपावली और छठ पर्व को लेकर हाटा कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर
दीपावली और छठ पर्व को लेकर हाटा कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर

हाटा, कुशीनगर। दीपावली और छठ पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…

हाटा पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का किया खुलासा, आभूषण और बाइक के साथ एक गिरफ्तार
हाटा पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का किया खुलासा, आभूषण और बाइक के साथ एक गिरफ्तार

मंगलसूत्र, चांदी जैसी सफेद धातु की पायल और 1700 रुपये नकद बरामद हाटा (कुशीनगर)।…

पानी का मोटर बंद करने गई महिला की करंट लगने से मौत
पानी का मोटर बंद करने गई महिला की करंट लगने से मौत

हाटा, कुशीनगर।स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पोखरभिंडा में एक दर्दनाक हादसा हो गया। कपड़ा…

कुशीनगर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, छत से कूदने और नस काटने की चेतावनी से जुटी भीड़ पुलिस ने युवती को सुरक्षित उतारा, दोनों को थाने बुलाया
कुशीनगर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, छत से कूदने और नस काटने की चेतावनी से जुटी भीड़ पुलिस ने युवती को सुरक्षित उतारा, दोनों को थाने बुलाया

कुशीनगर। (सुरेन्द्र/वेद मिश्र) जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के बाघनाथ तिराहे पर शनिवार को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking