कुशीनगर । तमकुहीराज पुलिस को एक कामयाबी हासिल हुई है,पुलिस टीम ने लम्बे समय से दहेज हत्या के मुकदमे में वांछित चल रहे एक महिला के एक पुरुष को दबोचा है,जो बहुत दिनों से पुलिस के आंखों से ओझिल हो कर फरार चल रहे थे।
बताते चले कि कार्यवाहक थाना प्रभारी तमकुहीराज दिनेश कुमार साहनी,चौकी प्रभारी डीबनी बंजारवा अवनीश कुमार सिंह,आरक्षी जितेन्द्र सिंह,महिला आरक्षी रोली पांडेय की टीम द्वारा मु0अ0स0 388/2024 धारा 80(2)/85 बीएनएस व ¾ डीपी एक्ट से सम्बन्धित वाँछित अभियुक्त एवं एक महिला सहित दो अभियुक्तों को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह पुलिस को चकमा देकर फरार होने के फिराक में जुटे थे। पकड़े गए अभियुक्त गोविन्द पुत्र राजवंशी निवासी परसौनी बुजुर्ग खास थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर ,और एक अन्य महिला शामिल हैं।
स्थानीय पुलिस गिरफ्तारी के आधार पर आगे की कार्यवाही में जुटी हैं।
कुशीनगर। जिले में गोवंशीय पशुओं की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान सोमवार देर…
मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहा था परिवार, हाटा कोतवाली के थरुआडीह के पास हुआ…
हाटा, कुशीनगर। दीपावली और छठ पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…
मंगलसूत्र, चांदी जैसी सफेद धातु की पायल और 1700 रुपये नकद बरामद हाटा (कुशीनगर)।…