News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुहीराज : पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय माडल इंटर कालेज में तीन माह में लगेगी बिजली : समाजसेवी डॉ मोहन तिवारी अपर जिलाधिकारी न्यायिक को समाजसेवी डॉ मोहन तिवारी ने सौंपा ज्ञापन पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय माडल इंटर कालेज निर्माण के बाद से ही बुनियादी सुविधाओं के अभाव में बदहाल

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 20, 2025  |  7:40 PM

315 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज : पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय माडल इंटर कालेज में तीन माह में लगेगी बिजली : समाजसेवी डॉ मोहन तिवारी अपर जिलाधिकारी न्यायिक को समाजसेवी डॉ मोहन तिवारी ने सौंपा ज्ञापन पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय माडल इंटर कालेज निर्माण के बाद से ही बुनियादी सुविधाओं के अभाव में बदहाल WhatsApp
Responsive image

तमकुहीराज ,कुशीनगर । स्थानीय क्षेत्र के ग्रामसभा मठिया श्रीराम निवासी अनशनकारी, आंदोलनकारी, समाजसेवी डॉ. मोहन तिवारी ने जिलाधिकारी के नाम अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रेम कुमार राय को सौंपा ज्ञापन।समाजसेवी डॉ मोहन तिवारी ने गुरुवार को अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रेम कुमार राय को बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर मीडिएट कॉलेज मठिया श्रीराम की शिक्षा से जुडी अत्यंत गंभीर स्थिति में है। उन्होंने कहा कि करोड़ की लागत से निर्मित पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय माडल इंटर कालेज निर्माण के बाद से ही पठन-पाठन के उद्देश्यों पर खरी नहीं उत्तर पा रही है। कालेज में बुनियादी सुविधाओं के अभाव बनी हुई है। यहां तक कि निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद भी अभी तक बिजली का कनेक्शन नहीं मिल सका है। साढ़े सात एकड़ भूमि पर वर्ष 2014 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कालेज का शिलान्यास किया था। अब तक लगभग तीन करोड 32 लाख रुपये खर्च कर भवन बना है।

समाजसेवी डॉ मोहन तिवारी ने लिखित रूप से मांग किया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय माडल इंटर कालेज में पुस्तकालय व प्रयोगशाला की स्थापना होने के बावजूद भी यहां पुस्तकों का अभाव बना हुआ है, बिजली के अभाव में प्रयोगशाला मे रखी गई सामन भी जंग खा रही हैं। 22 कमरे और 48 शौचालय बनने के बाद भी शौचालय आवरण दीनदयाल उपाध्याय राजकीय माडल इंटर कालेज में बदहाल पड़ा हुआ है। बावजूद भी शौचालयों की दशा साफ सफाई के अभाव में बदहाल है। शिक्षकों के स्वीकृत 17 पद के सापेक्ष महज आठ सहित एक प्रभारी प्रधानाचार्य की तैनाती है। अभी तक यहां कला प्रतियोगिता, कंप्यूटर लैब, इंटरनेट वाई फाई, बाउंड्री, गेट, बिजली, जनरेटर और शुद्ध पेयजल को सुविधा नहीं है। वर्ष 2018-19 में शिक्षण का कार्य शुरु होने के बावजूद भी पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या लगभग 200 हैं। जबकि 50 से 80 के बीच ही छात्र-छात्राएं आते हैं। उन्होंने कहा कि आवागमन का कोई बंदोबस्त नहीं है। इर्द-गिर्द गन्ने के खेत, जंगल, श्मशान घाट है। बुनियादी सुविधाओं का अभाव बिजली की अब तक आपूर्ति नहीं हुई है।

समाजसेवी डॉ मोहन तिवारी ने बताया कि अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रेम कुमार राय ने उपरोक्त प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए है और साथ ही साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय माडल इंटर कालेज में तीन माह में बिजली आपूर्ति कराने सहित मूलभूत बुनियादी सुविधाओं को बहाल कराने की आश्वाशन भी दिए है। आपको बता दें कि समाजसेवी डॉ मोहन तिवारी ने वर्ष 2021 मे तमकुहीराज सिसवा अहिरौलीदान जर्जर मुख्य सड़क निर्माण को लेकर भूलिया बजार में अनशन पर बैठ गए थे, जो लगभग 56 का दिनो तक का आन्दोलन काफी लंबा रहा जो कि उस वक्त मीडिया के सुर्खियों में प्रमुख रूप से बना रहा, जिसके दौरान सरकार पर जनता का दवाब बना, टेंडर हुआ, वित्तीय स्वीकृति मिली और वह सड़क कई करोड़ों की लगात से बन कर तैयार हो गई। समाजसेवी डॉ.मोहन तिवारी स्थानीय क्षेत्र के मुद्दो को लेकर आवाज उठाते रहते है तथा समय समय पर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराने के लिए अनशन,आंदोलन करके अपनी आवाज को सरकार तक पहुंचाने का कार्य करते रहते है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking