News Addaa WhatsApp Group

तमकुही: हल्की बरसात में भी जलजमाव से आवागमन दुरुह, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

सुनील नीलम

Reported By:

Jun 21, 2023  |  6:38 PM

18 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुही: हल्की बरसात में भी जलजमाव से आवागमन दुरुह, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

तमकुही/कुशीनगर। तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत बरवाराजापाकड़ के सीताराम चौराहा पर हल्की बरसात ही राहगीरों के लिए आफत बन जाती है। लक्ष्मीपुर मोड़ से दोनो तरफ पचास मीटर के दायरे में जलजमाव की स्थिति बन जाती है और राहगीरों को आवागन मे कठिनाई होती है। आजिज ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए सड़क को ऊंचा कराए जाने की मांग की है।

आज की हॉट खबर- मोमोज की लत बनी अपराध की वजह! नाबालिग ने घर...

बताते चलें कि चार वर्ष पूर्व 32 किमी लंबे कसया-तमकुहीरोड वाया तुर्कपट्टी मार्ग का चौडीकरण हुआ था। निर्माण के दौरान पीडब्लूडी ने सभी चौराहों व बाजारों में सड़क को ऊंचा बनाया। लेकिन सीताराम चौराहा पर सड़क की ऊंचाई सामान्य रखी गई। जबकि इस चौराहा सें लिंक लक्ष्मीपुर मार्ग की ऊंचाई ज्यादा है। फलस्वरुप यहां हल्की बरसात में भी पानी लग जाता है। दो वर्ष पूर्व गांव सभा से नाली तो बनी लेकिन घरों का गंदा पानी व कचड़ा बहने से नाली जाम रहती है। जिम्मेदार नाली की सफाई भी नहीं कराते। गत चार वर्षों से बरसात के दिनों में स्थिति नारकीय बनी रहती है। पैदल व बाइक सवारों के समानांतर चारपहिया वाहन गुजरने पर गंदे पानी के छींटे व कीचड़ पड़ते हैं।

रजनीश राय, शिक्षक मनीष राय, शंभू गुप्ता, हारुन अंसारी, मेवालाल बरनवाल, शाकिर अंसारी, रामनाथ गुप्ता, रामअशीष गुप्ता, किशोर पटेल, प्रदीप आदि ने प्रदर्शन करते हुए लोक निर्माण विभाग से तत्काल सड़क का उच्चीकरण कराने की मांग की। एई मुकेश वर्मा ने बताया कि जेई को मौके पर भेजा जा रहा है। समस्या का निराकरण कराया जाएगा।

संबंधित खबरें
पडरौना पुलिस का बड़ा खुलासा: अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार
पडरौना पुलिस का बड़ा खुलासा: अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर । जिले के कोतवाली पडरौना पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए…

कसया : पच्चीस हजार रुपए का इनामिया अंतरजनपदीय गो-तस्कर संभल से गिरफ्तार
कसया : पच्चीस हजार रुपए का इनामिया अंतरजनपदीय गो-तस्कर संभल से गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

कुशीनगर में साइबर सेल की सख्ती रंग लाई, 107 मोबाइल नंबर व 341 IMEI किए गए ब्लॉक
कुशीनगर में साइबर सेल की सख्ती रंग लाई, 107 मोबाइल नंबर व 341 IMEI किए गए ब्लॉक

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन में साइबर सेल, कुशीनगर द्वारा माह…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking