News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुहीराज: एटीएम काट कर चोरी के मामले में एक उपनिरीक्षक समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित, देखे पूरी लिस्ट

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 27, 2022  |  4:54 PM

3,399 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज: एटीएम काट कर चोरी के मामले में एक उपनिरीक्षक समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित, देखे पूरी लिस्ट

कुशीनगर । जिला के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के प्रमुख कस्बा तमकुहीराज में चोरों द्वारा गैस कटर से एटीएम काट कर चोरी के मामले में पुलिस अधीक्षक ने 5 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

आपके लिए और..- कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ...

बता दे बुधवार की रात को थाना क्षेत्र के कस्बा तमकुहीराज के हरिहरपुर चौराहे पर पुलिस चौकी से 500 मीटर दूरी पर स्थित एसबीआई एटीएम को काटकर चोरों ने लाखो रुपए उड़ा लिए. घटना के बाद पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक के साथ डीआईजी गोरखपुर रेंज जे रविन्द्र गौड़ द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया वही घटना स्थल पर मीडिया से बात करते हुए बताया गया की घटना के खुलासा करने के लिए कई टीम बनाई गई है जो अपना कार्य करना शुरू कर दी है ,जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा वही मौके पर सर्विलांस साइबर, फोरेंसिक टीम के साथ स्वाट टीम भी घटना स्थल पर पहुंच कर बारीकी से जांच में जुटी है. एसपी कुशीनगर ने इस मामले में 5 पुलिस कर्मियों का निलंबन किया है जिसमे एक उपनिरीक्षक के साथ 4 पुलिसकर्मी शामिल है ।

1. एसआई संतोष कुमार सिंह

2. हेड कांस्टेबल राजेश सिंह

3. कांस्टेबल मानवेंद्र चंद यादव

4. कांस्टेबल राजन चौहान

5. कांस्टेबल अंजरूल खान

यह है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार तमकुहीराज थाना क्षेत्र के हरिहरपुर चौराहे पर स्थित एसबीआई बैंक का एटीएम काटकर रुपयों चोरी हुई, जिसमें अपराधी लाखो रूपये ले उड़े. इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के होश उड़े गए. पुलिस इस मामले को लेकर इसलिए ज्यादा परेशान है, क्योंकि हाल के दिनों में सबसे ज्यादा चोरी और अपराध के मामला इसी थाना क्षेत्र में सामने आया है जबकि पुलिस इसके रोक थाम में नाकाम साबित हो रही है.

एसबीआई के एटीएम काट कर कैश ले गए चोरः

सबसे हैरानी की बात तो यह है कि चोरों ने दुस्साहस दिखाते हुए एसबीआई बैंक के एटीएम काट कर रुपए अपने साथ लेकर चले गए. लेकिन पूरी रात पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी.

पुलिस की कार्य प्रणाली और गस्त पर अब आम लोगो लगातार सवाल करने लगे हैं।

बहरहाल इस चोरी के मामले में मुकामि पुलिस की खबू किरीकिरी हो रही है,वही जागरूक लोगो द्वारा तमकुहीराज पुलिस की कार्य शैली पर लोगो द्वारा अनवरत सवाल खड़ा किया जा रहा है। समाचार लिखते समय तक एटीएम के चेस्ट में कितना धन था,इसका सही आकलन किसी जबाबदार द्वारा नहीं दिया जा रहा है। बैक से जुड़े लोग भी कुछ स्पष्ट नहीं बोल पा रहे हैं जिससे रकम की स्थिति सप्ष्ट हो सके।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार
कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार

राजनीतिक पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों व शुभचिन्तकों सहित गणमान्य नागरिकों द्वारा अंतिम…

आपकी समस्या के निस्तारण हेतु आएगा ‘प्रशासन आपके द्वार’
आपकी समस्या के निस्तारण हेतु आएगा ‘प्रशासन आपके द्वार’

हाटा कुशीनगर । समस्याओं के निस्तारण के लिए लोगों को अब सरकारी दफ्तरों के…

हाटा बस स्टेशन के पास अंडरपास निर्माण की कवायद तेज, एन एच ए आई टीम ने किया स्थलीय सर्वे
हाटा बस स्टेशन के पास अंडरपास निर्माण की कवायद तेज, एन एच ए आई टीम ने किया स्थलीय सर्वे

हाटा कुशीनगर, नगर में बस स्टेशन के समीप अंडरपास निर्माण की वर्षों पुरानी मांग…

अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल

खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking