News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुहीराज: टेम्पू से तस्करी कर ले जायी जा रही अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 13, 2022  |  9:13 PM

947 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज: टेम्पू से तस्करी कर ले जायी जा रही अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। वाहन चेकिंग के क्रम में तमकुहीराज पुलिस ने एक टेम्पु वाहन से तस्करी कर के बिहार ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब की एक खेप को अभियुक्त के साथ उस समय पकड़ा जब तस्कर उसे गांव के रास्ते बिहार ले जाने के फिराक में जुटे थे।

आपके लिए और..- थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग...

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जितेन्द्र सिंह कालरा के नेतृत्व में जनपद में अवैध शराब बिक्री,परिवहन निष्कर्षण के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मंगलवार को थाना तमकुहीराज पुलिस टीम को एक कामयाबी हाथ आई है।

प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज नीरज कुमार राय,उप निरीक्षक अवधेश यादव,हेड कांस्टेबल संजय यादव, आरक्षी गोपीनाथ,आरक्षी पामहंस के साथ थाना क्षेत्र के पथरवा मोड़ नहर पुलिया के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे ,की चेकिंग के दौरान एक अदद टेम्पू वाहन से तस्करी कर ले जायी जा रही 124 अदद फ्रूटी आफिसर च्वाइस 180 ML अंग्रेजी शराब (कुल कीमत लगभग-90000 रूपये ) बरामद कर एक अभियुक्त अजीत कुमार पुत्र चन्द्रेश्वर राम निवासी कैथोलिया थाना कल्याणपुर जनपद मोतिहारी (बिहार) को गिरफ्तार किया गया । बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

मुकामी पुलिस ने एक सफेद बोरी में 124 अदद फ्रूटी आफिसर च्वाइस 180 ML अंग्रेजी शराब ( कुल कीमत लगभग-90000 रूपये )
के साथ एक अदद टेम्पू बिना नम्बर को बरामद करते हुए अग्रिम कार्यवाही में जुटी है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना

कुशीनगर। सेवरही में जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला तूल…

अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल
अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल

हाटा (कुशीनगर)। हाटा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड चीनी मिल में आगामी पेराई…

वृक्ष की जड़ हटी, मोक्षधाम के विकास ने पकड़ी रफ्तार
वृक्ष की जड़ हटी, मोक्षधाम के विकास ने पकड़ी रफ्तार

मथौली बाजार कुशीनगर। विकास खण्ड मोतीचक के पूर्वी छोर पर स्थित छोटी गंडक नदी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking