News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुहीराज: गैंगेस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित 25 हजार रुपये का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 1, 2024  |  8:21 PM

146 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज: गैंगेस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित 25 हजार रुपये का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार

कुशीनगर। जिले की तमकुहीराज पुलिस को नूतन वर्ष के दिन एक बड़ी कामयाबी हाथ आई है, पुलिस टीम ने एक गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे के वांछित पच्चीस हजार रुपए का पुरस्कार घोषित अभियुक्त को दबोचने में सफल हुई है।

आपके लिए और..- मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान...

बताते चले की पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में वांछित,वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना तमकुहीराज पुलिस टीम द्वारा यूपी गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित वांछित पच्चीस हजार रूपये के पुरस्कार घोषित अभियुक्त राजगगन मेस्तर पुत्र गिरजाशंकर निवासी सरयाखुर्द थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

जरिए मुखबिर सूचना पर प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज अतुल कुमार श्रीवास्तव,
उप निरीक्षक देशराज सरोज ,आरक्षी सचिन विश्वकर्मा ,आरक्षी रजनीकान्त ,आरक्षी रविकान्त ,आरक्षी संजीत राजभर की टीम ने सोमवार को थाना क्षेत्र के सरेया नहर के पास से उस समय दबोचा जब वह कही भागने के फिराक में पुलिस की आंख से बचते हुए नहर की पटरी से भाग रहा था,की उसे मुखबिर के सूचना पर दबोच लिया गया।

प्रभारी निरीक्षक अतुल श्रीवास्तव कहते है:

इस संवाददाता के प्रश्न के उत्तर में प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त पर कुशीनगर पुलिस द्वारा पच्चीस हजार रुपए का पुरस्कार पहले से घोषित था,जिसको स्थानीय पुलिस को एक लंबे से तलाश थी,लेकिन वह पुलिस के आंख में धूल झोकते हुए फरार चल रहा था,जिसे गिरफ्तार करने के लिए मेरे द्वारा मुखबिर की जाल बिछाया गया जिसमे यह कामयाबी हासिल हुई। और तमकुहीराज पुलिस टीम को पच्चीस हजार रुपए का ईनाम नए वर्ष के पहले ही दिन मेरी टीम की झोली में आ गई।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

हाटा कुशीनगर। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए कई ग्राम सभाओं को आठ वर्ष…

मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा
मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद
25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कप्तानगंज पुलिस को…

टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking