कुशीनगर । जिले के तमकुहीराज पुलिस ने गो वध के मुकदमे में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को उस समय दबोचा जब वह अपने गंतव्य को जाने के लिए वाहन के प्रतिक्षा में कस्बा तमकुही में वाहन पड़ाव अड्डा पर खड़ा था।
जानकारी हो की पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में जनपद में वांछित,वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में गुरुवार को थाना तमकुहीराज पुलिस द्वारा कस्बा तमकुही के तरया मोड़ के पास से मु0अ0सं0 49/22 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध नि0अधि0 व 11 पशु क्रुरता अधिनियम से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त दिलीप कुमार पुत्र जन्त्री ग्राम शाहपुर अवरांव थाना आलापुर जनपद अम्बेडकर नगर को गिरफ्तार कर लिया।
मिली जानकारी के अनुसार प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज नीरज कुमार राय, निरीक्षक विनय कुमार सिंह चौकी प्रभारी तमकुहीराज हमराह, का0 अमित चौधरी ,का0 राजीव कुमार के साथ बैक चेकिंग में कस्बा तमकुही में भ्रमण कर रहे थे की तरया मोड़ वाहन पड़ाव अड्डा के पास एक व्यक्ति खड़ा नजर आया, जो पुलिस टीम को देख कर इधर उधर खिसिकने लगा,जिसे पुलिस टीम रोक कर पूछ ताछ किया तो वह अपना नाम पता जो बताया वह मुकामी पुलिस की वांछित अभियुक्त था,जिसे पुलिस को काफी दिनों से तलाश थी। पकड़े गए अभियुक्त को स्थानीय पुलिस थाना ले गई जहा विधिक कार्यवाही में जुटी हुई है।
कुशीनगर । तमकुहीराज पुलिस ने इक्कीस जुलाई को चखनी चौराहे पर हुई लूट की…
कुशीनगर । राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सलेमगढ़ में नव निर्मित ओवरब्रिज के पश्चिमी कट पर…
खड्डा, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ तहसील कार्यकारिणी खड्डा का द्विवार्षिक चुनाव ब्लाक परिसर…
कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने महिलाओं को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने…