कुशीनगर । जिले के तहसील तमकुहीराज के तहसीलदार ने आम जन मानस से यह अपील किया है,की कोई भी साइबर कैफे, सहज जन सेवा केन्द्र द्वारा जाति, आय,निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए निर्धारित शुल्क से ज्यादे पैसे की मांग करता है तो उनके सीयूजी नंबर पर जानकारी दे।
तहसीलदार तमकुहीराज मान्धाता सिंह ने आज देर शाम मीडिया के माध्यम से आम लोगो अगाह किया है की अगर आपको अपने प्रमाण पत्र जाति , आय, निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए निर्धारित शुल्क तीस रुपए से अधिक कोई सहज केन्द्र,साइबर कैफे के लोग मांग करते है तो आवेदक तहसीलदार तमकुहीराज के सीयूजी मोबाइल नंबर ९४५४४१६२९१ पर अपनी शिकायत साझा करें। शिकायत मिलते ही त्वरित कार्यवाही जॉच करने के बाद सुनिश्चित की जायेगी।
साथ ही उन्होंने उपरोक्त प्रमाण पत्र जारी करने वाले संस्थानों को चेताया है की अगर शिकायत जांच में सही पाई गई तो बिधिक कार्यवाही की जाएगी।
हाटा कुशीनगर। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए कई ग्राम सभाओं को आठ वर्ष…
कुशीनगर। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…
कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कप्तानगंज पुलिस को…
परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…