News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुहीराज: बीईओ ने किया विद्यालयों का औचक निरीक्षण

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 8, 2021  |  6:26 PM

814 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज: बीईओ ने किया विद्यालयों का औचक निरीक्षण WhatsApp
Responsive image
  • शिक्षण कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं–अंकिता

कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। बीईओ तमकुहीराज ने गुरूवार को लगभग आधा दर्जन विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया,निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिक्षण कार्य के गुणवत्ता की जांच करने के साथ ही विद्यालय के अभिलेखों की भी जांच की।उन्होने डीबीटी डाटा फीडिंग कार्यो की जानकारी लेने के बाद इस कार्य में तेजी लाने की बात कही।

आपके लिए और..- चौबीस घंटे में खुली फर्जी चोरी की पोल, घर में...

गुरुवार को खंड शिक्षा अधिकारी अंकिता सिंह प्राथमिक विद्यालय माधोपुर,पूर्व मावि माधोपुर,प्रा वि मुन्नीपट्टी, प्रा वि श्यामपट्टी,प्रा वि गोसाईपट्टी, प्रा वि चखनी मिश्र,प्रा वि गौरी इब्राहिम एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय गौरी नरोत्तम का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान बीईओ ने छात्रों से हिन्दी,गणित,विज्ञान,अंग्रेजी आदि विषयों से प्रश्न पूछकर शिक्षा के गुणवत्ता की जानकारी ली,संतोषजनक जवाब मिलने पर छात्रों की सराहना की तो वहीं कुछ शिक्षकों को पढ़ाई में तेजी लाने की बात कही। स्कूलों में बन रही मध्यान्ह भोजन के मीनू एवं गुणवत्ता की जानकारी भी छात्रों से ली, शिक्षक उपस्थिति,छात्र उपस्थिति,पत्र व्यवहार पंजिका,एसएमसी पंजिका,निरीक्षण पंजिका,मिड डे मिल,शिक्षक डायरी,उपभोग पंजिका आदि पंजिकाओं की जांच की तो शिक्षकों से डीबीटी कार्यो की प्रगति की जानकारी लेने के बाद उसमें तेजी लाने की बात कही।इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी तमकुही अंकिता सिंह ने कहा कि विद्यालयों की जांच की गयी,अधिकांश विद्यालयों की शिक्षण व्यवस्था बेहतर मिली।उन्होंने कहा कि विद्यालय से सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण अभिलेखों को शिक्षक, पूर्ण एवं सुव्यवस्थित रखने का निर्देश दिया गया। साथ ही कहा कि शिक्षण कार्य में लापरवाही हर हाल में बर्दाश्त नही की जाएगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप में वांछित गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप में वांछित गिरफ्तार

आरोपी के विरुद्ध एससी-एसटी सहित दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज, जेल खड्डा (कुशीनगर)। शादी का…

छठ पूजा में घर लौट रही महिला के बैग से गहने गायब
छठ पूजा में घर लौट रही महिला के बैग से गहने गायब

हाटा, कुशीनगर। छठ पूजा के अवसर पर कसया से टेंपो में बैठकर घर लौट…

हाटा पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हाटा पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में वांछितों के खिलाफ चलाए जा…

शिक्षण संस्थाओ मे धूमधाम से मना बाल दिवस
शिक्षण संस्थाओ मे धूमधाम से मना बाल दिवस

बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल प्रतियोगिता ने मोहा मन। सुकरौली/कुशीनगर। सुकरौली सहित आसपास के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking