News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुहीराज: तो ये है सुरक्षा! चोरों ने खोल दी पुलिस की आंख उड़ा ले गए सिपाही की बाइक, खोज में जुटी पुलिस

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 4, 2023  |  7:18 PM

44 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज: तो ये है सुरक्षा! चोरों ने खोल दी पुलिस की आंख उड़ा ले गए सिपाही की बाइक, खोज में जुटी पुलिस

कुशीनगर । जिले के तमकुहीराज थाना से एक अटपटा खबर मिली रही है। स्थानीय थाना पर तैनात एक सिपाही की मोटरसाइकिल उनके प्राइवेट आवास के सामने से अज्ञात चोरों ने सोमवार की रात मंगलवार की भोर में उस समय चोरी कर लिए ,जब सिपाही रात्रि गस्त करने के बाद अपने आवास के सामने मोटरसाइकिल खड़ी कर अपने कमरे में चले गए।

आपके लिए और..- मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान...

मिल रही जानकारी के मुताबिक तमकुहीराज थाना पर तैनात आरक्षी नागेंद्र यादव अपनी हीरो स्पलेंडर मोटरसाइकिल नंबर Up 57 AU 1008 से रात्रि गस्त कर के सोमवार/मंगलवार की रात्रि भोर में समय चार बजे के आस पास अपने आवास कस्बा तमकुहीराज राजपूत कटरा में पहुंचे। नित्य के भाती अपनी मोटरसाइकिल अपने आवास के सामने खड़ी कर अपने कमरे में आराम करने चले गए। जब सुबह देखे तो मोटरसाइकिल उस स्थान पर नहीं दिखी। यहां बताना लाजमी होगा की उक्त आवास के आस पास अन्य स्थानीय पुलिस कर्मी का भी आवास है।लेकिन यह घटना सबको सुबह जानकारी में आई,जानकारी होते ही अपने स्तर से पुलिस कर्मियो ने चुपके से खोज बीन शुरू कर दिया। लेकिन धीरे धीरे यह मामला सार्वजनिक होते हुए सोशल मीडिया का एक हिस्सा बन वायरल होने लगा। न्यूज अड्डा ने इस घटना की सत्यता की जानकारी के लिए चोरी गई मोटरसाइकिल के स्वामी सिपाही नागेंद्र यादव से जरिए दूरभाष जानकारी लिया तो उन्होंने घटना को सत्य बताया।

इस विषय में प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज नीरज कुमार राय से जरिए दूरभाष इस संवाददाता ने बात की तो उन्होंने कहा की उक्त घटना की जानकारी मिली है। खोजबीन किया जा रहा है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

हाटा कुशीनगर। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए कई ग्राम सभाओं को आठ वर्ष…

मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा
मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद
25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कप्तानगंज पुलिस को…

टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking