कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में एक सत्रह वर्षीय युवती की संदेहास्पद स्थिति में शव मिला है, शव को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है, मुकामी पुलिस हर एक बिंदु पर जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के गांव बिहार बुजुर्ग के टोला कटहरी में अपने नानी के घर नानी के साथ कुमारी नंदनी रहती थी, जो कक्षा ग्यारह की छात्रा थी,इनके तीन मामा है,जो अपने परिवार के साथ अलग रहते है,वही नंदनी अपने नानी के साथ घोटा पर रहती है। जिसकी सोमवार को सुबह संधिग्ध परिस्थिति में शव मिला है। मृतका नंदनी की पिता बाहर नौकरी करते है। मां भी पिता के साथ रहती है। शव को लेकर आसपास के लोगो में विभिन्न तरह की चर्चाएं सुनने को मिल रही है।
क्या बोले जबाबदार: प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज नीरज कुमार राय ने न्यूज अड्डा से बात करते हुए बताया की सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर गई थी, आस पास के लोग इस संबंध में तरह,तरह की बाते कर रहे है। प्रथम दृष्टिया पूरा प्रकरण संधिग्ध लग रहा है,पुलिस अपनी पैनी नजर हर एक बिंदु पर टिकाई है, जो सत्य होगा जरूर सामने आएगा।
कुशीनगर। धनतेरस, छोटी दीपावली और बड़ी दीपावली के त्योहार पर बाजारों में उमड़ने वाली…
कुशीनगर। सेवरही में जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला तूल…
हाटा (कुशीनगर)। हाटा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड चीनी मिल में आगामी पेराई…
मथौली बाजार कुशीनगर। विकास खण्ड मोतीचक के पूर्वी छोर पर स्थित छोटी गंडक नदी…