News Addaa WhatsApp Group

तमकुहीराज: “धाकड़” धवल के सिपाही राहुल ने किया कमाल! कुछ ही घंटों में ढूंढ निकाला लापता हुआ बच्चा

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 1, 2023  |  8:35 PM

54 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज: “धाकड़” धवल के सिपाही राहुल ने किया कमाल! कुछ ही घंटों में ढूंढ निकाला लापता हुआ बच्चा

कुशीनगर। जिले के कप्तान “धाकड़” धवल के अगुवाई में कुशीनगर पुलिस लगातार कमाल कर रही है। एक तरफ पुलिस द्वारा जहां अपराधि​यों को पकड़ा जा रहा है, वहीं सराहनीय कार्य भी किए जा रहे हैं। ताजा मामला तमकुहीराज थाना क्षेत्र का है यहाँ अपने नाना के साथ इलाज कराने आया बच्चा गुम हो गया, जिसके बाद तमकुहीराज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ घंटे के अंदर गुमशुदा को सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया, इन सराहनीय कार्यों के लिए उनको न केवल धन्यवाद मिल रहा है, बल्कि लोगों का प्यार भी मिल रहा है।

आज की हॉट खबर- 3 साल की जंग के बाद मिला हक: कोर्ट के...

मिली जानकारी के अनुसार, थाना तमकुहीराज क्षेत्रांतर्गत तमकुही कस्बा में गश्त के दौरान आरक्षी राहुल पांडेय को एक मासूम उम्र करीब 3 वर्ष लावारिस हालत में घूमते हुए रोते बिलखते हुए मिला और कुछ बता नहीं पा रहा था जिसके बाद आरक्षी राहुल पांडेय ने बिस्किट और कुछ नास्ता कराया थोड़ी देर में सामान्य होने के बाद आरक्षी राहुल पांडेय द्वारा बच्चे को सांत्वना देते हुए प्यार से पूछताछ की गई तो बच्चे ने अपना आयुष पाल पुत्र महेश पाल बताया। जिसके बाद आरक्षिय राहुल पांडेय द्वारा थाना तमकुहीराज में अवगत कराते हुए बच्चे को तमकुहीराज थाना को ले आये। आरक्षी राहुल पांडेय की तत्परता के कारण कुछ देर में बच्चे के परिजन उसे खोजने हुए तमकुहीराज थाना पहुंचे, जिन्हें पुलिस ने बच्चा सिपुर्द कर दिया।

बताते हैं कि सीमा पाल थाना पटहेरवा निवासी अपने मायके परसौनी थाना तमकुहीराज आयी थी और वह गुरुवार को अपने पिता बाबूराम पाल पुत्र राम रूप पाल के साथ तमकुहीराज में इलाज के लिए बच्चे के साथ अस्पताल में आयी थी वही से आयुष अपने परिवार से बिछड़ गया। बालक के गायब होने पर हाल परेशान परिजन उसकी खोजबीन में जुट गए। जब उन्हें बच्च की तमकुहीराज थाना पर होने की सूचना मिली तो बच्चे को लेने आ गए, जिसके बाद पुलिस ने आयुष को उनके नाना के सुपुर्द किया, नाना व उनके साथ आए हुए अन्य लोगों ने आरक्षी राहुल पांडेय व तमकुहीराज पुलिस का धन्यवाद करते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

संबंधित खबरें
3 साल की जंग के बाद मिला हक: कोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने हटवाया अवैध कब्जा”
3 साल की जंग के बाद मिला हक: कोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने हटवाया अवैध कब्जा”

सलेमगढ़, कुशीनगर। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बहादुरपुर में वर्षों से चल रहे…

पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले का मान बढ़ाया
पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले का मान बढ़ाया

पडरौना, कुशीनगर। हौसले बुलंद हों और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो, तो सफलता कदम…

रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत, चेहरा क्षतिग्रस्त होने से पहचान मुश्किल
रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत, चेहरा क्षतिग्रस्त होने से पहचान मुश्किल

कुशीनगर। जनपद के गोरखपुर–कप्तानगंज–थावे रेल मार्ग पर सोमवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया,…

लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 
लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 

हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय कोतवाली अंतर्गत एक मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking