News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुहीराज: कुहासे की कहर! दो पिकप, एक बस और एक ट्रक आपस में भिड़ी, एक गाय की मौत एक गाय घायल

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 28, 2023  |  11:22 AM

216 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज: कुहासे की कहर! दो पिकप, एक बस और एक ट्रक आपस में भिड़ी, एक गाय की मौत एक गाय घायल WhatsApp
Responsive image
तमकुहीराज/कुशीनगर। गुरुवार को सुबह घने कुहासे के कारण राष्ट्रीय राज मार्ग तमकुहीराज तहसील गेट हाईवे कट पर दो माल वाहक पिकप, एक सरकारी बस और किराने के सामन लदी ट्रक आपस में टक्कर मार गई, जिसमे कोई जनहानि तो नही हुई, लेकिन पिकप से ले जाई जारी एक गाय की मौत मौके पर हो गई है, वही एक गाय की घायल होने की सूचना है, स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच कर  हाईवे पर परीगमन सुचारू रूप से शुरु करा दिया है।
बताते चले की थाना तमकुहीराज अंतर्गत तहसील गेट के पास हाईवे कट पर समय सात बजे प्रातः नेशनल हाईवे पर कोहरे के कारण गोरखपुर डिपो की बस, दो  पिकप वाहन और किराने का सामान लदी ट्रक आपस में टकरा गयीं हैं जिससे एक पिकअप में ले जाई जा रही एक गाय की मृत्यु हो गई है, और एक गाय घायल हो गई है।इस दुर्घटना में कोई अन्य व्यक्ति घायल चोटिल नहीं है. 
दुर्घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज अतुल कुमार श्रीवास्तव मय टीम  मौके पर पहुंच कर दुर्घटना ग्रस्त वाहनों को हाईवे से किनारे करवा दिए.साथ ही पशु चिकित्सक को सूचना देते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप शुरू करा दिया है।
स्थानीय पुलिस घायल गाय की उपचार की बंदोबस्त करते हए आगे की विधिक कार्यवाही में जुटी है।

आपके लिए और..- कार्यदायी संस्था की लापरवाही से सलेमगढ़ में जाम का महाजाल,...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दीपावली और छठ पर्व को लेकर हाटा कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर
दीपावली और छठ पर्व को लेकर हाटा कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर

हाटा, कुशीनगर। दीपावली और छठ पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…

हाटा पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का किया खुलासा, आभूषण और बाइक के साथ एक गिरफ्तार
हाटा पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का किया खुलासा, आभूषण और बाइक के साथ एक गिरफ्तार

मंगलसूत्र, चांदी जैसी सफेद धातु की पायल और 1700 रुपये नकद बरामद हाटा (कुशीनगर)।…

पानी का मोटर बंद करने गई महिला की करंट लगने से मौत
पानी का मोटर बंद करने गई महिला की करंट लगने से मौत

हाटा, कुशीनगर।स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पोखरभिंडा में एक दर्दनाक हादसा हो गया। कपड़ा…

कुशीनगर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, छत से कूदने और नस काटने की चेतावनी से जुटी भीड़ पुलिस ने युवती को सुरक्षित उतारा, दोनों को थाने बुलाया
कुशीनगर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, छत से कूदने और नस काटने की चेतावनी से जुटी भीड़ पुलिस ने युवती को सुरक्षित उतारा, दोनों को थाने बुलाया

कुशीनगर। (सुरेन्द्र/वेद मिश्र) जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के बाघनाथ तिराहे पर शनिवार को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking