News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुहीराज: प्रेम,भाईचारा और सत्याग्रह की विरासत बापू से मिला- व्यास नरायण उमराव

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 30, 2023  |  2:51 PM

1,140 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज: प्रेम,भाईचारा और सत्याग्रह की विरासत बापू से मिला- व्यास नरायण उमराव
  • बापू से मिलता है आत्मनिर्भर बनाने का प्रेरणा- जितेंद्र सिंह कालरा
  • एसडीएम व क्षेत्राधिकारी ने किया बापू को नमन,दी श्रध्दांजलि

कुशीनगर । महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर तहसील तमकुहीराज के कस्बा तमकुही के शहीद स्मारक में स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण एवम श्रद्दांजलि देते हुए एसडीएम तमकुहीराज व्यास नारायण उमराव ने कहा कि भारत के महान आदर्शों से पूरी दुनिया को रूबरू कराने वाले एवं सत्य और अहिंसा का पाठ पढ़ाने वाले, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शत-शत नमन। शांतिपूर्ण आंदोलन, प्रेम-भाईचारा व सत्याग्रह जैसी विरासत हमें बापू से ही मिली हैं। उनके गहन विचारों को याद करता हूं. मैं उन सभी लोगों को श्रद्धांजलि देता हूं, जो राष्ट्र की सेवा में शहीद हुए। बापू के बलिदानों को कभी भुलाया नहीं जाएगा। विश्व शांति और भारत की प्रगति का जो मार्ग उन्होंने दिखाया वह आज भी बहुत प्रासंगिक है। उनकी प्रेरणा से ही आज एक नए और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की ओर अग्रसर है। उनके विचारों व आदर्शो को आत्मसात करने की जरूरत है।

आपके लिए और..- मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान...

कार्यक्रम में अपनी बाते रखते हुए क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जितेंद्र कालरा ने कहा कि स्वदेशी और स्वावलंबन के मार्ग पर चलकर देश को आत्मनिर्भर बनाने की प्रेरणा देने वाले महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। आजादी के अमृतकाल में पूज्य बापू के स्वच्छता, स्वदेशी और स्वभाषा के विचारों को अपनाकर उन पर चलना ही गांधी जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

अंत में उपस्थित कर्मचारियों, पुलिस व राजस्वकर्मियों ने मौन धारण कर बापू को श्रद्दांजलि दी और उनके कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए याद किया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
लेखपाल संघ ने नवागत उपजिलाधिकारी का किया स्वागत
लेखपाल संघ ने नवागत उपजिलाधिकारी का किया स्वागत

हाटा, कुशीनगर। तहसील लेखपाल संघ ने बुधवार को नवागत उपजिलाधिकारी आई ए एस मयंक…

नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

हाटा कुशीनगर। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए कई ग्राम सभाओं को आठ वर्ष…

मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा
मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद
25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कप्तानगंज पुलिस को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking