News Addaa WhatsApp Group

Tamkuhiraj News/तमकुहीराज: रिश्वत लेने के आरोप में लेखपाल निलंबित,पढ़े पूरा किस्सा!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

May 29, 2023  |  4:50 PM

10 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Tamkuhiraj News/तमकुहीराज: रिश्वत लेने के आरोप में लेखपाल निलंबित,पढ़े पूरा किस्सा!

कुशीनगर। जिले में एक लेखपाल को रिश्वत लेने के आरोप में देररात उपजिलाधिकारी ने निलंबित कर दिया। लेखपाल ने राजस्व के मुकदमे में रिपोर्ट लगाने के लिए पीड़ित से दस हजार रुपए रिश्वत की मांग की गई थी, जिसमे पांच हजार रुपए पीड़ित द्वारा दिया गया था। लेकिन रिपोर्ट नहीं लगाई गई, क्यों की लेखपाल को दस हजार रूपए नही मिला। यह कार्यवाही सोसल साईट पर लेखपाल के रिश्वत लेने का आडियो मीडिया में वायरल के बाद हुआ है।

आज की हॉट खबर- मोमोज की लत बनी अपराध की वजह! नाबालिग ने घर...

जानिए क्या है मामला

गोरख निषाद पुत्र शिव वचन निषाद निवासी ग्राम ‘वेदुपार एहतमाली तप्पा वाक जोगनी परगना सिधुआ जोबना तहसील तमकुहीराज जनपद कुशीनगर का स्थायी निवासी ने उप जिलाधिकारी तमकुहीराज को एक आवेदन देकर क्षेत्रिय लेखपाल मनोज प्रसाद द्वारा हम प्रायों से धारा 67 क (i) के मुकदमे में रिपोर्ट लगाने के एवज में दस हजार रूपये की माँग की गयी जिसमें हम प्रार्थी से पाच हजार रुपये ले लिया गया है शेष पाँच हजार रुपये न देने की वजह से रिपोर्ट नही लगाया जा रहा है तथा रुपये न देने की दशा में हम प्रार्थी के उपर फर्जी मुकदमा कायम कराने की धमकी दी जा रही है। हम प्रार्थी के पास क्षेत्रिय लेखपाल द्वारा लिये गये रुपए का आडियो उपलब्ध है ऐसी दशा में भ्रष्ट लेखपाल के भ्रष्टाचार की जांच कराकर भ्रष्ट लेखपाल के खिलाफ विधिक कारवाई की मांग किया गया था।

दूसरे तरफ लेखपाल का रिश्वत लेने का विडियो सोशल मीडिया में धूम मचाने लगा। जिससे राजस्व विभाग की एक बार फिर आम लोगो के बीच किरकिरी होने लगी जिसके उपरांत बीती रात्रि उप जिलाधिकारी तमकुहीराज विकाश चंद्र द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है।

क्या बोले तमकुही एसडीएम विकाश चंद्र

इस संवाददाता से बातचीत के क्रम में उप जिलाधिकारी तमकुहीराज विकाश चंद्र ने दो टूक शब्दो में कहा की शासन के मंशा के विपरित कार्य करने की किसी को इजाजत नहीं है, उपरोक्त मामला संज्ञान में आते ही कार्यवाही की गई है।

संबंधित खबरें
पडरौना पुलिस का बड़ा खुलासा: अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार
पडरौना पुलिस का बड़ा खुलासा: अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर । जिले के कोतवाली पडरौना पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए…

कसया : पच्चीस हजार रुपए का इनामिया अंतरजनपदीय गो-तस्कर संभल से गिरफ्तार
कसया : पच्चीस हजार रुपए का इनामिया अंतरजनपदीय गो-तस्कर संभल से गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

कुशीनगर में साइबर सेल की सख्ती रंग लाई, 107 मोबाइल नंबर व 341 IMEI किए गए ब्लॉक
कुशीनगर में साइबर सेल की सख्ती रंग लाई, 107 मोबाइल नंबर व 341 IMEI किए गए ब्लॉक

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन में साइबर सेल, कुशीनगर द्वारा माह…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking