तमकुहीराज/कुशीनगर। तमकुहीराज विधायक डा असीम कुमार द्वारा बनरहा रेगुलेटर चौराहे (बी०एम०सी०टी० मार्ग के कि०मी०169) से बिहार राज्य की सीमा सरेया खुर्द तक पीच सड़क की चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण कार्य की स्वीकृति प्रदान कराने से क्षेत्र के लोगों में अपार हर्ष व्याप्त है। जिसको लेकर भाजपा कार्यकर्ताओ तथा क्षेत्रवासियों ने एक दुसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।
बताते चलें कि वर्षों से उक्त सड़क क्षतिग्रस्त होकर गड्डो में तब्दील हो गई थी। जिसका संज्ञान लेते हुए चौड़ीकरण के लिए स्थानीय विधायक डा असीम कुमार द्वारा लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद को प्रस्ताव दिया गया था।जिसे संबंधित विभाग ने स्वीकृति प्रदान कर 41.79 करोड़ रूपए स्वीकृत भी कर दिया है।
इस संबंध में स्थानीय विधायक डा असीम कुमार ने बताया कि भाजपा सरकार तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को समय समय पर क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने के लिए गम्भीर है। इस सड़क का चौड़ीकरण होना यूपी तथा बिहार दोनों प्रांत के लोगों के लिए व्यवसायिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है।
कुशीनगर। धनतेरस, छोटी दीपावली और बड़ी दीपावली के त्योहार पर बाजारों में उमड़ने वाली…
कुशीनगर। सेवरही में जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला तूल…
हाटा (कुशीनगर)। हाटा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड चीनी मिल में आगामी पेराई…
मथौली बाजार कुशीनगर। विकास खण्ड मोतीचक के पूर्वी छोर पर स्थित छोटी गंडक नदी…