News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुहीराज विधायक ने अपने एक साल के कार्यकाल का पेश किया रिपोर्ट कार्ड, गिनाई उपलब्धियां

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 12, 2023  |  2:26 PM

1,328 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज विधायक ने अपने एक साल के कार्यकाल का पेश किया रिपोर्ट कार्ड, गिनाई उपलब्धियां WhatsApp
Responsive image

तमकुहीराज/कुशीनगर । स्थानीय विधायक डॉ.असीम कुमार ने अपने एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर शनिवार को तमकुहीराज स्थित अपने कैंप कार्यालय पर क्षेत्र के पत्रकारों का सम्मान समारोह रखा।तथा प्रेस वार्ता कर अपने एक साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को विस्तार से बताया।

आपके लिए और..- थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग...

विधायक डॉ. असीम कुमार ने प्रदेश की भाजपा सरकार तथा अपने एक वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को बताते हुए कहा कि प्रदेश सबसे अंतिम छोर पर स्थित अपने विधान सभा क्षेत्र के विकास के लिए हर मुद्दे को शासन और सरकार स्तर पर पूरी मजबूती से रखने का काम किया हूं।उन्होंने क्षेत्र की सड़क,सुरक्षा,समस्या,समृद्धि तथा अपने पांच संकल्पो पर विशेष जोर देते हुए उसके क्रियान्वयन के एक एक बिंदुवार प्रगति बताई। इस दौरान विधायक द्वारा बभनौली स्थित बाबू गेंदा सिंह गन्ना शोध संस्थान की लगभग 280एकड़ भूमि पर कृषि एवं कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की स्थापना को लेकर लगातर अपने प्रयासों के फलीभूत होने हेतू आशान्वित होते हुए कहा गया कि यह विश्वविद्यालय तमकुहीराज क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने अपने एक साल के कार्यकाल में तमकुहीराज में नवीन थाना की स्थापना,बिहार की दोनों सीमा से जोड़ते हुए 15 किमी बंधे पर पिचिंग कार्य,सेवरही बरवा पट्टी मार्ग सहित दर्जनों सड़को का चौड़ीकरण,अवैध बालू खनन पर रोक,अवैध शराब तस्करी पर नियंत्रण,गोला घाट पर पीपा पुल, आदि अनेक विकास कार्यो को क्रमशः विस्तार से बताया।

इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश सिंह, गोबिंद मिश्रा, अजय कुमार सिंह, पारसनाथ पाण्डेय, प्रेम शंकर सिंह सूर्यवंशी, रजनीश कुमार राय, सुरेन्द्र नाथ दिवेदी, ललन गुप्ता, भगवान जी तिवारी, गोपाल गुप्ता,ओमप्रकाश राय,अशोक वत्स,अनिल पांडेय, धनेश्वर पांडेय, दीपक पांडेय, अंजनी सिंह,संजय मिश्र, शैलेश बंटी, संजय अंशु, बृजेश कुमार बदल,जगदम्बा राय, अनिल पाठक , राजकुमार चौबे सहित तहसील क्षेत्र के दर्जनों पत्रकार उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना

कुशीनगर। सेवरही में जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला तूल…

अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल
अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल

हाटा (कुशीनगर)। हाटा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड चीनी मिल में आगामी पेराई…

वृक्ष की जड़ हटी, मोक्षधाम के विकास ने पकड़ी रफ्तार
वृक्ष की जड़ हटी, मोक्षधाम के विकास ने पकड़ी रफ्तार

मथौली बाजार कुशीनगर। विकास खण्ड मोतीचक के पूर्वी छोर पर स्थित छोटी गंडक नदी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking