News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुहीराज विधायक की पहल लाई रंग, ग्यारह सड़को की विशेष मरम्मत कार्य हुआ स्वीकृत

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 10, 2023  |  5:57 PM

166 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज विधायक की पहल लाई रंग, ग्यारह सड़को की विशेष मरम्मत कार्य हुआ स्वीकृत
  • क्षेत्रीय विधायक असीम कुमार को मिल रही हैं बढ़ाई

तमकुहीराज/कुशीनगर ।स्थानीय विधान सभा तमकुहीराज के विधायक के प्रयास से विधानसभा के विभिन्न ग्यारह सड़कों का विशेष मरम्मत कार्य स्वीकृत प्रदान होने से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। वहीं आम जागरूक लोगों द्वारा इस कार्य के लिए क्षेत्रिय विधायक को बधाईयां दी जा रही है।

आपके लिए और..- मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान...

प्राप्त जानकारी के अनुसार तमकुहीराज के लोकप्रिय विधायक डॉ असीम कुमार राय द्वारा प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं लोक निर्माण विभाग मंत्री जितिन प्रसाद से क्षेत्र के क्षतिग्रस्त सड़कों के बारे में बताया गया था। जिसके बाद आज प्रदेश सरकार द्वारा विधानसभा के ग्यारह सड़कों का विशेष मरम्मत के कार्य की स्वीकृति प्रदान किया गया है। जिसके बाद विधानसभा क्षेत्र में उपरोक्त सड़कों को लेकर आम लोगों में खुशी लहर दौड़ गई है। और विधानसभा क्षेत्र में धीरे धीरे विकास का कारवां बढ़ रहा है।

शासन द्वारा स्वीकृत मिलने वाली प्रमुख सड़कें
यहां बताना लाजमी है की जो सड़क की विशेष मरम्मत की स्वीकृत शासन द्वारा मिली है यह हैं तमकुही अहिरौली राजा मार्ग के कि०मी० 1 से पकड़ियार कतौरा संपर्क मार्ग, सलेमगढ़ संपर्क मार्ग, सलेमगढ़ से पथरवा संपर्क मार्ग।.जगदीशपुर संपर्क कि०मी० 1 से मंझरिया संपर्क मार्ग,गौरी श्रीराम संपर्क मार्ग।.रामपुर पट्टी संपर्क मार्ग।,सलेमगढ़ से सियरहा संपर्क मार्ग।,तीरथराम संपर्क मार्ग से गौरी शुक्ल तक पिच मार्ग,गौरी जगदीश सिसवनिया उत्तर पट्टी संपर्क मार्ग।अमवा खास से गौरी शुक्ल संपर्क मार्ग।एन०एच० 28 से से माधोपुर बुजुर्ग मुन्नी पट्टी दाहुगंज संपर्क मार्ग। की विशेष मरम्मत की स्वीकृति विधायक असीम कुमार राय के अथक प्रयास से हो गया है, जैसे ही यह सूचना आमजनो के बीच पहुंची आम लोगो द्वारा क्षेत्रीय विधायक को बधाई मिलना शुरू हो गया है।

विधायक असीम कुमार राय ने इस संवाददाता से जरिए दूरभाष बताया की विधान सभा में प्रगति का कारवां दिन प्रतिदिन बढ़ता ही रहेगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

हाटा कुशीनगर। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए कई ग्राम सभाओं को आठ वर्ष…

मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा
मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद
25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कप्तानगंज पुलिस को…

टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking