कुशीनगर । साहब! अब हम फिर ऐसा गलती दुबारा नहीं करुंगा।।।मैं वचन देता हु की भविष्य में बिना हेलमेट मोटरसाइकिल नही चलाऊगा, साथ ही तीन सवारी का सफर भी नहीं करूगा, यातायात नियमों का पालन करता रहूंगा। ये सब बाते गुरुवार की देर शाम की है।
गुरुवार को देर शाम पुलिस क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जितेन्द्र सिंह कालरा जिला मुख्यालय से वापस आ रहे थे की रास्ते में मोटरसाइकिल पर तीन सवारीऔर कान में मोबाइल की एयर फोन लगाए युवक पर पड़ी, सीओ ने अपने चालक से गाड़ी को रोकने का संकेत किया और मोटरसाइकिल सवार को रोका गया, उससे यातायात नियमों के विषय में सीओ कालरा ने समझाया। तो मोटरसाइकिल सवार युवक उपरोक्त वाक्या बोला साहब! फिर गलती ऐसा नहीं करगा। तो सीओ ने उसे चेतावनी देते हुए उसे जाने दिया। मोटरसाइकिल सवार युवक ने यातायात नियमों का पालन करने की बात दोहराई और कहा की भविष्य में तीन सवारी लेकर यात्रा नहीं करुंगा।
अगर कोई व्यक्ति अपनी गलती को महसूस करेऔर सुधार करना चाहे वह अच्छी बात है। बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चलाना और बिना सीट बेल्ट के चार पहिया वाहन को चलाना अपराध के श्रेणी में आता है। हम सब का कर्तव्य है की हम सड़क पर यातायात नियमों के पालन करते हुए अपने वाहन चलाए। युवक ने दुबारा ऐसा गलती नही करने का वचन दिया है इस लिए उसे एक मौका दे दिया गया।
खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…
कुशीनगर। मोबाइल चोरी कर उसका लॉक तोड़ने, सिम और जीमेल के जरिए बैंकिंग से…
कुशीनगर। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कसया पुलिस…
हाटा, कुशीनगर। तहसील लेखपाल संघ ने बुधवार को नवागत उपजिलाधिकारी आई ए एस मयंक…