News Addaa WhatsApp Group Join करें

Tamkuhiraj News/तमकुहीराज: चोरी के मुकदमें में वांछित दो अभियुक्तों को पुलिस ने दबोचा; चोरी गये सामान व दो अवैध तमन्चे बरामद

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 15, 2022  |  7:34 PM

972 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Tamkuhiraj News/तमकुहीराज: चोरी के मुकदमें में वांछित दो अभियुक्तों को पुलिस ने दबोचा; चोरी गये सामान व दो अवैध तमन्चे बरामद

कुशीनगर। पिछले दिनों तमकुहीराज थाना क्षेत्र में हुए चोरी के मुकदमे में वांछित दो शातिर चोर को तमकुहीराज पुलिस ने चोरी के सामन और दो अदद अवैध तमंचा के साथ उस समय दबोचने में सफल हुई है। जब ये वांछित अभियुक्त तमकुही कस्बा में वाहन के प्रतिक्षा में खड़े थे।

आपके लिए और..- “अनुज” सिर्फ नाम नहीं, भरोसे की पहचान: अपराधियों के लिए...

बताते चले की पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में वांछित,वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे शनिवार को थाना तमकुहीराज पुलिस टीम द्वारा कस्बा के तरयामोड़ के पास से चोरी के मुकदमे से सम्बन्धित चोरी के माल के साथ दो अदद तमन्चा व आठ अदद जिन्दा कारतूस व एक अदद अपाची गाङी के साथ दो अभियुक्तों रविन्द्र उर्फ रवि चौहान पुत्र रामनाथ चौहान निवासी मिश्रौली थाना सेवरही जनपद कुशीनगर, शिवम राव पुत्र साधू राव निवासी गौरी इब्राहीम थाना सेवरही जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर एवं मु0अ0सं0 136/2022 में धारा 411 भादवि की बढोत्तरी कर मुकामी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

बरामदगी का विवरणः-

1- 02 अदद अवैध तमन्चा व 8 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर,
2- चोरी की मोबाईल, आधार कार्ड, श्रम कार्ड, व चोरी की गयी 400 रुपया व घटना मे प्रयुक्त एक अदद अपाची वाहन

गिरफ्तार करने वाली टीमः प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार राय थाना तमकुहीराज, उ0नि0 राजकुमार चौकी प्रभारी डिबनी बंजरवा , उ0नि0 विकास राय ,उ0नि0 बदशाह सिहं , हे0का0 उमेश यादव , हे0का0 अमित चौधरी थाना तमकुहीराज कुशीनगर।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जनता की चौखट पर प्रशासन! तमकुहीराज के नए एसडीएम बने कुणाल गौरव
जनता की चौखट पर प्रशासन! तमकुहीराज के नए एसडीएम बने कुणाल गौरव

कुशीनगर। तमकुहीराज तहसील को बुधवार को नया नेतृत्व मिल गया। युवा आईएएस अधिकारी कुणाल…

24 घंटे के भीतर दबोचा गया पॉक्सो का वांछित आरोपी, तमकुहीराज पुलिस की त्वरित कार्रवाई
24 घंटे के भीतर दबोचा गया पॉक्सो का वांछित आरोपी, तमकुहीराज पुलिस की त्वरित कार्रवाई

कुशीनगर। महिला एवं बाल अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तमकुहीराज…

अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर प्रदर्शन
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर प्रदर्शन

सपा कार्यकर्ताओं ने अहिरौली थाने पर दिया धरना अहिरौली बाजार/कुशीनगर। मंगलवार को दिल्ली में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking