News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुहीराज: दो लेदर पैकेट तथाकथित लाखो के यूरेनियम के साथ तीन जालसाज गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 31, 2023  |  3:36 PM

1,308 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज: दो लेदर पैकेट तथाकथित लाखो के यूरेनियम के साथ तीन जालसाज गिरफ्तार WhatsApp
Responsive image
  • तमकुहीराज पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कामयाबी

कुशीनगर । जनपद के थाना तमकुहीराज के कस्बा तमकुही से तीन अंतर प्रांतीय जालसाज जो दुर्लभ पदार्थ बताकर धोखाधड़ी करने वालो को तमकुहीराज पुलिस और एसटीएफ ने उनके कब्जे से दो अदद लेदर पैकेट तथा कथित यूरेनियम के साथ गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की हुई।

आपके लिए और..- थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग...

पकड़े गए अभियुक्तों ने ऊंगली राज

पूछताछ में तीनों अभियुक्त गोपाल शर्मा, मुकेश कुमार, सोनू कुमार तिवारी ने बताया कि पहचान छिपाने हेतु फर्जी/कूटरचित आधार कार्ड निर्मित किये थे तथा बरामद तथाकथित यूरेनियम के पैकेट के सम्बन्ध में बताया कि यह दोनों पैकेट गुड्डू निवासी- जमुई, बिहार ने दो लाख रूपये में दिया है, जिसमें से एक लाख रूपये गुड्डू को दिया जा चुका है, बाकी का एक लाख ये दोनों पैकेट बेचकर देना था। दोनों पैकेट चन्दन निवासी गाजीपुर के माध्यम से प्रति पैकेट 5 लाख रूपये में बेचना था। गुड्डू ने बरौनी में लाकर दोनों लेदर पैकेट दिया था, जिसे लेकर तमकुहीराज आये थे। कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि हम लोग आपस में षड़यंत्र कर मिलकर यूरेनियम जैसे पदार्थ को एक लेदर बैग में भरकर उसे पैक कर उसके ऊपर यूरेनियम वगैरह लिख देते हैं, जिससे किसी भी देखने वाले व्यक्ति को यह विश्वास हो कि इस पैकेट में वास्तविक यूरेनियम है तथा रेडिएशन का चिन्ह भी बनाते हैं, जिससे पैकेट में यूरेनियम वास्तविक लगे। इस प्रकार ये लोग यूरेनियम बताकर अज्ञात पदार्थ को अधिक कीमत पर बेचकर लोगों को ठगने का काम करते हंै।

गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना तमकुहीराज, जनपद कुशीनगर में धारा 419/420/467/468/471/487/488/120 बी भा0द0वि0 का अभियोग पंजीकृत कराया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान गोपाल शर्मा उर्फ श्रीनिधि कुमार पुत्र संजय कुमार,निवासी पटना ,बिहार,मुकेश कुमार पुत्र स्व शत्रुधन सिंह,निवासी उपरोक्त, सोनू कुमार तिवारी पुत्र अमरनाथ निवासी हीरानगर गुडगांव हरियाणा,स्थाई पता रसौली सारण,छपरा,बिहार के रूप में हुई है। पुलिस टीम विधिक कार्यवाही में जुटी है।

बताते चले की सोमवार को समय लगभग 21.45 बजे, तरया मोड़ से तरया सुजान जाने वाले रोड पर, थानाक्षेत्र तमकुहीराज, जनपद कुशीनगर एवं आस-पास के जनपदों से बिहार प्रान्त के एक गिरोह के कुछ सदस्य तथा कथित यूरेनियम से ठगी करने वाले गिरोह पर कार्यवाही हेतु एस0टी0एफ0 फील्ड इकाई गोरखपुर को अभिसूचना संकलन एवं कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था, जिसके अनुपालन में लाल प्रताप सिंह, पुलिस उपाधीक्षक के पर्यवेक्षण में निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह के नेतृत्व में हे0कां0 यशवंत सिंह, हे0कां0 महेन्द्र प्रताप सिंह, हे0कां0 अशोक कुमार सिंह, हे0कां0 नसीरूद्दीन, हे0कां0 अभिलाश कुमार तिवारी, हे0कां0 अखिलेश कुमार श्रीवास्तव, हे0कां0 जितेन्द्र कुमार यादव, हे0कां0 विनय कुमार सिंह, हे0कां0 धीरेन्द्र कुमार यादव, कमाण्डो जितेन्द्र प्रताप की एक टीम गठित कर अभिसूचना संकलन की आवश्यक कार्यवाही प्रारम्भ की गयी , एस टी एफ टीम ने अपने साथ प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज नीरज राय मय टीम को साथ लेकर कार्यवाही शुरू किया जिसमे यह सफलता प्राप्त हाथ आई ।

अभिसूचना संकलन के माध्यम से ज्ञात हुआ कि जनपद कुशीनगर के तरया सुजान थानाक्षेत्र अन्तर्गत तरया मोड़़ कस्बा तमकुहीराज पर ठगी (तथाकथित यूरेनियम के नाम पर) करने वाले गिरोह मौजूद हैं। इस सूचना पर एस0टी0एफ0 टीम,तमकुहीराज पुलिस को संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर को साथ लेकर तरया मोड़ पर पहुॅचे तो तरया मोड़ से तरया सुजान जाने वाले रोड पर कुछ दूर आगे सड़क के बांयी तरफ खड़े तीन व्यक्तियों को मुखबिर की निशादेही पर एक बारगी दबिश देकर पकड़ लिया गया, जिनके कब्जे से उपरोक्त बरामदगी हुई।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना

कुशीनगर। सेवरही में जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला तूल…

अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल
अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल

हाटा (कुशीनगर)। हाटा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड चीनी मिल में आगामी पेराई…

वृक्ष की जड़ हटी, मोक्षधाम के विकास ने पकड़ी रफ्तार
वृक्ष की जड़ हटी, मोक्षधाम के विकास ने पकड़ी रफ्तार

मथौली बाजार कुशीनगर। विकास खण्ड मोतीचक के पूर्वी छोर पर स्थित छोटी गंडक नदी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking