News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुहीराज: चोरी की बाइक के साथ दो अंतरप्रांतीय चोर गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 21, 2023  |  4:43 PM

1,130 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज: चोरी की बाइक के साथ दो अंतरप्रांतीय चोर गिरफ्तार WhatsApp
Responsive image

Advertisement

कुशीनगर । तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चेकिंग के क्रम में दो शातिर अंतरप्रांतीय वाहन चोर को उस समय दबोचा जब वह उत्तर प्रदेश के तरफ से बिहार को जा रहे थे,की पुलिस की चेकिंग देखकर भागने लगे।
जानकारी हो की पुलिस अधीक्षक कुशीनगर  धवल जायसवाल के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्द चलाये जा रहेअभियान के क्रम में  मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज नीरज कुमार राय ,चौकी प्रभारी तमकुही तमकुहीराज विमलेश कुमार गुप्त,उप निरीक्षक गौरव  शुक्ल,आरक्षी उमेश यादव, सचिन विश्वकर्मा को साथ लेकर कस्बा तमकुही के  समउर रोड कस्तुरबा गाँधी आवासीय  बालिका विधालय के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे,की दो मोटरसाइकिल सवार आते हुए दिखाई दिए, जो पुलिस को चेकिंग देख कर अपनी मोटरसाइकिल घुमा कर भागने लगे,जिसे पुलिस टीम ने दौड़ा कर पकड़ लिया जिनकी पहचान अनिल उर्फ अनित पुत्र शिवनाथ साह निवासी हुस्सेपुर थाना भोरे जनपद गोपलागंज बिहार, रोहित साहनी पुत्र प्रकाश साहनी निवासी कल्यानपुर थाना भोरे जिला गोपालंगज बिहार के रूप में हुआ। इनके कब्जे से एक अदद पल्सर मोटरसाईकिल काले रंग की चेचिस नम्बर MD2B64BX6PPK38200 व काले रंग की स्पेलन्डर प्लस नम्बर UP57BA-2495 चेचिस नम्बर MBLHAW12XLHL22721 की बरामदगी की गयी। इन लोगो द्वारा दोनो गाड़ियों की संतोष जनक कागजात नहीं प्रस्तुत किया गया।गिरफ्तारी ,बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर भादवि का अभियोग पंजीकृत कर  पुलिस टीम द्वारा अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यावाही की जा रही है। 
प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि पकड़े गए दोनो अभियुक्त अंतरप्रंतीय शातिर वाहन चोर है। इनकी अपराधिक इतिहास है,जिसे खगाली जा रही है,कुछ और जानकारियां मिलने की संभावना है।

आपके लिए और..- थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना

कुशीनगर। सेवरही में जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला तूल…

अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल
अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल

हाटा (कुशीनगर)। हाटा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड चीनी मिल में आगामी पेराई…

वृक्ष की जड़ हटी, मोक्षधाम के विकास ने पकड़ी रफ्तार
वृक्ष की जड़ हटी, मोक्षधाम के विकास ने पकड़ी रफ्तार

मथौली बाजार कुशीनगर। विकास खण्ड मोतीचक के पूर्वी छोर पर स्थित छोटी गंडक नदी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking