News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुहीराज : पुलिस द्वारा 1.650 किलोग्राम अवैध गांजा व चोरी की एक मोटर साईकिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 23, 2023  |  7:01 PM

140 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज : पुलिस द्वारा 1.650 किलोग्राम अवैध गांजा व चोरी की एक मोटर साईकिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

कुशीनगर। तमकुहीराज पुलिस ने एक चोरी की मोटर साइकिल के साथ एक किलो से अधिक अवैध गांजा के साथ एक व्यक्ति को उस समय पकड़ा,जब वह झोला में अवैध गांजा लेकर मोटर साईकिल से बिहार के तरफ जा रहा था।

आपके लिए और..- मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान...

शनिवार को प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज अतुल कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में उप निरीक्षक गौरव कुमार शुक्ल,हेड कांस्टेबल इमितयाज खान,हेड कांस्टेबल नागेंद्र यादव,आरक्षी राहुल पांडेय की टीम द्वारा राष्ट्रीय राज मार्ग पर स्थित बहदग्राम टड़वा मोड़ NH-28 पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे की एक व्यक्ति मोटर साइकिल से आते हुए दिखा जिसको पुलिस टीम द्वारा रोकने का संकेत किया गया,तो उक्त व्यक्ति मोटर साइकिल छोड़ भागने का प्रयास किया,जिसे दौड़ा कर पकड़ लिया गया,जिसकी पहचान विशाल सिंह पुत्र स्व0 भगत सिंह ग्राम खानसामा टोला कस्बा थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर के रूप में हुआ। जिसके जमा तलाशी में उसके पास पास से एक प्लास्टिक के झोले में 1.650 किग्रा अवैध गांजा मय चोरी की एक मोटर साइकिल पैसन प्रो रजिस्ट्रेशन नं0. UP63AA-2117 की बरामदगी हुई।

स्थानीय पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए आगे की विधिक कार्यवाही किया जा रहा है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

हाटा कुशीनगर। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए कई ग्राम सभाओं को आठ वर्ष…

मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा
मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद
25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कप्तानगंज पुलिस को…

टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking