News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुहीराज: पुलिस ने तस्करो से 33 गोवंशीय पशु को कराया मुक्त, इनमे से 15 गोवंश मृत अवस्था में मिले

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Feb 22, 2024  |  7:26 PM

200 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज: पुलिस ने तस्करो से 33 गोवंशीय पशु को कराया मुक्त, इनमे से 15 गोवंश मृत अवस्था में मिले

कुशीनगर। जिले की तमकुहीराज पुलिस ने प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए तमकुहीराज के मंझरिया पुल NH-28 के पास से एक ट्रक से 33 गोवंश को बरामद किया है । जिनमें 15 गोवंश मृत अवस्था में बरामद किए गए हैं। तमकुहीराज पुलिस ने गाड़ी के नंबर के आधार पर तस्करो को चिन्हित कर लिया है और अब तस्करो के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई हैं।

आपके लिए और..- मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान...

जानकारी के मुताबिक थाना प्रभारी अतुल कुमार श्रीवास्तव अपने तमकुहीराज के पुलिस टीम उ0नि0 आदित्य शाहू, उ0नि0 धर्मदेव चौधरी, हे0का0 लालमोहन चौहान, हे0का0 नरेन्द्र यादव , का0 रजनीकान्त, का0 रविकान्त समेत अन्य के साथ तमकुहीराज के मंझरिया पुल NH-28 के पास एक संदिग्ध ट्रक (UP 21CN 1852) को देखा जिसमे तस्करी कर बध हेतु ले जायी कुल 33 गोवंशीय पशु (सांड) की पुलिस द्वारा बरामदगी की गयी । आपको बता दे, पुलिस को देख तस्कर वह से भाग गए लेकिन पुलिस ने गाड़ी नम्बर के आधार पर तस्करो की पहचान कर लिया है।

तमकुहीराज थाना के प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव ने इस संवाददाता को बतया की पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में गोवंशी पशुओं की तस्करी के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज मेरे टीम द्वारा 33 गोवंशीय पशु (सांड) को तस्करो से मुक्त कराया है ।जिनमें 15 गोवंश मृत अवस्था में मिले हैं। पुलिस टीम द्वारा तस्करो को चिन्हित कर लिया गया है जल्द ही वह सलाखों के पीछे होंगे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

हाटा कुशीनगर। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए कई ग्राम सभाओं को आठ वर्ष…

मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा
मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद
25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कप्तानगंज पुलिस को…

टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking