तमकुहीराज/कुशीनगर। विधानसभा तमकुहीराज के विकाश खंड तमकुहीराज के ग्राम पंचायत लतवा मुरलीधर में सवछता ही सेवा२०२३ कचरा मुक्त भारत पखवाड़ा में क्षेत्रीय विधायक डा असीम कुमार राय द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में विधायक द्वारा केन्द्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वकांक्षी योजना पर उपस्थित लोगो के बीच प्रकाश डाला गया।
विधान सभा तमकुहीराज के विधायक डा असीम कुमार राय द्वारा चल रहे स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत विकाश खंड तमकुही के ग्राम पंचायत लतवा मुरलीधर में सभी आमजनों से मिल उनका कुशलक्षेम जाना गया। इस दौरान लोगो से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उन्हें मिल रही तमाम योजनाओं और उनके जीवन में उन योजनाओं के लाभों के बारे में बताया गया। उन्होंने बताया कि पीएम किसान निधि,कोरोना के समय से उन्हें मुफ़्त राशन, कोरोना से बचाव के लिए मुफ़्त वैक्सीन, जन औषधि केंद्रों पर सस्ती दवाइयाँ, उज्ज्वला योजना के अंतर्गत मिल रहे गैस सिलिंडर से धुए से आज़ादी, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के घर, स्वच्छ भारत के तहत शौचालय जैसी तमाम योजनाओं का लाभ उन्हें मिल रहा है जिससे उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आए है।
उक्त अवसर पर उप जिलाधिकारी तमकुहीराज,विकाश खंड अधिकारी तमकुही, ए डी ओ पंचायत, ए डी ओ ए जी,सचिव,खंड पर्यवेक्षक आदि उपस्थित रहे।
हाटा कुशीनगर। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए कई ग्राम सभाओं को आठ वर्ष…
कुशीनगर। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…
कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कप्तानगंज पुलिस को…
परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…