News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुहीराज: जरूरत मंद लोगो की सेवा,ईश्वर सेवा- एसडीएम

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 8, 2023  |  5:16 PM

798 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज: जरूरत मंद लोगो की सेवा,ईश्वर सेवा- एसडीएम WhatsApp
Responsive image
  • जरूरत मंद लोगो का सेवा पुनीत कार्य : क्षेत्राधिकारी
  • असहाय लोगो की मुस्कान से मिलता है उत्तम फल : प्रभारी निरीक्षक
  • एसडीएम , सीओ,इंस्पेक्टर ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल

कुशीनगर । जिले के तहसील तमकुहीराज अंर्तगत ग्राम विरवट कोनहवलिया में ठंड के इस मौसम में उप जिलाधिकारी, क्षेत्रधिकारी तमकुहीराज,प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान द्वारा जरूरत मंद लोगो के बीच पांच सौ कंबल को वितरण किया गया। कंबल पाकर गरीब असहाय,बेसहारा लोगों के चेहरे खिल उठे। इस कंबल वितरण से गरीबों को विशेष राहत मिलेगी।

आपके लिए और..- थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग...

क्षेत्र में शीतलहर के साथ सर्दी बढ़ने से गरीब,असहाय लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कड़ाके की सर्दी,सर्द हवा से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। ऐसे में गरीब लोग भगवान भरोसे ठंड से बचाव कर रहे हैं। लोगों को कंबल वितरण का इंतजार था,जो रविवार को सम्पन्न हो गया।

उप जिलाधिकारी तमकुहीराज ब्यास नारायण उमराव ने गरीब महिला पुरुषों में कंबल बांटे और कहा कि कंबल मिलने से गरीब,अभावग्रस्त, जरूरत मंद लोगों को सर्दी में बेहद राहत मिलेगी। जरूरत मंद लोगो की सेवा ईश्वर सेवा है।आने वाले दिनों में शेष लोगों को भी कंबलों का वितरण किया जाएगा।

क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जितेन्द्र सिंह कालरा ने आम लोगो के बीच कहा की जरूरत मंद लोगो की सेवा से बढ़ कर कोई दुसरा पुनीत कार्य नही हो सकता। हम सभी को इसके लिए आगे आकर उनकी सेवा कर पुनीत कार्य के भागीदार बनना चाहिए। ग्राम विरवट कोन्हवलिया थाना तरयासुजान क्षेत्रान्तर्गत अत्यधिक सर्दी के दृष्टिगत ग्राम प्रधान एवं ग्रामवासियों के सहयोग से गरीब,असहाय,जरुरतमन्द लोगों को पांच सो कम्बल को वितरित किए गए।

इस दौरान प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान राजेंद्र कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि सर्दी के मौसम में समाज सेवियों तथा स्वयंसेवी संस्थाओं के अतिरिक्त अन्य सम्पन्न लोगों को भी इस पुनीत कार्य में सहयोग करना चाहिये तथा इस तरह जरुरतमन्द, बेसहारा लोगों की मदद करनी चाहिये। असहाय लोगो के चेहरे पर मुस्कान लाने से बहुत बड़ा फल मिलता है। प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान के इस पहल की लाभार्थियों तथा आमजनमानस में भूरी-भूरी प्रशंसा की जा रही है ।

इस मौके पर राजस्व कर्मी,पुलिस कर्मी के साथ गण मान्य लोग और ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना

कुशीनगर। सेवरही में जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला तूल…

अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल
अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल

हाटा (कुशीनगर)। हाटा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड चीनी मिल में आगामी पेराई…

वृक्ष की जड़ हटी, मोक्षधाम के विकास ने पकड़ी रफ्तार
वृक्ष की जड़ हटी, मोक्षधाम के विकास ने पकड़ी रफ्तार

मथौली बाजार कुशीनगर। विकास खण्ड मोतीचक के पूर्वी छोर पर स्थित छोटी गंडक नदी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking