News Addaa WhatsApp Group

तमकुहीराज: संगठन की मजबूती के लिए एकजुटता जरूरी – शैलेश उपाध्याय

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 23, 2022  |  7:48 AM

502 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज: संगठन की मजबूती के लिए एकजुटता जरूरी – शैलेश उपाध्याय
  • पत्रकार हित से नहीं होगा कोई समझौता : शिवशंकर सिंह सूर्यवंशी

कुशीनगर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई की बैठक तमकुहीराज में सकुशल सम्पन्न हुई। जिसमें संगठन के मजबूती पर परिचर्चा एवं परिचय पत्र का वितरण किया गया। वही बैठक में तहसील एवं ब्लाक इकाई के अध्यक्षों के कार्यकाल की समीक्षा की गयी।

आज की हॉट खबर- पडरौना पुलिस का बड़ा खुलासा: अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़,...

मंगलवार को तमकुही राज के शगुन मैरेज हाल में बैठक को संबोधित करते हुए ग्रापए जिलाध्यक्ष शैलेष कुमार उपाध्याय ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुटता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन को गतिशील एवं मजबूत बनाने के लिए अनुशासन एवं एकजुटता महत्वपूर्ण है। जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय ने उपस्थित पत्रकारों से संगठन के हित में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हुए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील किया।जिला महासचिव शिवशंकर सिंह सूर्यवंशी ने कहा कि पत्रकारो को निष्पक्ष पत्रकारिता करनी चाहिए तथा विवादित खबरो से बचना चाहिए। जिला महासचिव श्री सिंह ने संगठन के सदस्यों को आश्वस्त करते हुए कहा कि पत्रकारिता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा उनके हितों की रक्षा के लिए सदैव संघर्ष के लिए तैयार रहने का कार्य होगा। इस दौरान कार्यक्रम में मंडलीय एवं जिला पदाधिकारियों द्वारा उपस्थित सदस्यों को परिचय पत्र भेंट किया गया। अंत में तहसील अध्यक्ष पारसनाथ पांडेय ने आगंतुक अतिथियों सहित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

इस दौरान ग्रापए तहसील इकाई के संरक्षक राजा महेश्वर प्रताप शाही, अजय कुमार सिंह, ब्लाक अध्यक्ष सत्यप्रकाश मिश्र, महासचिव मोहम्मद शमीम, मनोज कुमार मिश्र, कृष्णा यादव, प्रेमशंकर सिंह सूर्यवंशी, अंजनी सिंह, दीपक पांडेय, जाहिद हुसेन, प्रवीण शाही, अजय शर्मा, शैलेष बंटी, भगवान तिवारी, ओमप्रकाश राय, जगदम्बा राय, लल्लन गुप्ता, अशोक कुमार सिंह, दीपक त्रिपाठी, सलाउद्दीन, विजय कुमार गोंड़, विनोद कुमार मिश्र, अरसद, शेख नज़रूल हक़ आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
तरयासुजान : मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 8 पेटी अवैध देशी शराब बरामद
तरयासुजान : मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 8 पेटी अवैध देशी शराब बरामद

कुशीनगर। बीती देर रात्रि थाना तरयासुजान पुलिस ने मोटरसाइकिल से तस्करी कर ले जाई…

विधायक ने निर्माण श्रमिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं की स्वीकृति पत्र सौपकर सम्मानित किया
विधायक ने निर्माण श्रमिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं की स्वीकृति पत्र सौपकर सम्मानित किया

रामकोला, कुशीनगर । श्रम विभाग अन्तर्गत उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड…

पडरौना पुलिस का बड़ा खुलासा: अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार
पडरौना पुलिस का बड़ा खुलासा: अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर । जिले के कोतवाली पडरौना पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए…

कसया : पच्चीस हजार रुपए का इनामिया अंतरजनपदीय गो-तस्कर संभल से गिरफ्तार
कसया : पच्चीस हजार रुपए का इनामिया अंतरजनपदीय गो-तस्कर संभल से गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking