News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुहीराज: चौबीस घण्टे के अन्दर चोरी की घटना का सफल अनावरण; चोरी गये समान के साथ तीन गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 4, 2024  |  5:54 PM

49 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज: चौबीस घण्टे के अन्दर चोरी की घटना का सफल अनावरण; चोरी गये समान के साथ तीन गिरफ्तार

कुशीनगर। तमकुहीराज पुलिस ने मात्र चौबीस घण्टे के अंदर चोरी की घटना की सफल खुलासा करते हुए चोरी हुई समान के साथ तीन अभियुक्तों को दबोचने में सफल हुई है।

आपके लिए और..- मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान...

बताते चले की पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में वाँछित,वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना तमकुहीराज पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर दिनांक 03.01.2024 को पंजीकृत मु0अ0सं0 07/2024 धारा 379 भादवि का सफल अनावरण करते हुए गुरुवार तीन अभियुक्तों को दबोचा है।

यह है घटना

तमकुहीराज थाना क्षेत्र से पिछले चौबीस घण्टे पहले एक व्यक्ति ने अपने घर से कुछ सामान चोरी हो जाने की अभियोग पंजीकृत कराई। घटना की सफल खुलासे के लिए प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में चौकी प्रभारी कस्बा तमकुहीराज विमलेश कुमार गुप्ता,हेड कांस्टेबल परमहंस सिंह,हेड कांस्टेबल उमेश राजभर,हेड कांस्टेबल इम्तियाज खान,आरक्षी राकेश कुमार सिंह की टीम ने चोरी की घटना में शामिल सैफ पुत्र कौशर अली उर्फ राजु साकिन हरिहरपुर वार्ड न0 03 थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर, आजाद अली पुत्र मोहम्म्द शरीफ साकिन हरिहरपुर वार्ड न0 03 थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर, राहुल निषाद पुत्र कृष्णा उर्फ किसान साहनी साकिन हरिहरपुर वार्ड न0 03 थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर को सुबह में एनएच 28 हाईवे पार्किंग के पास से गिरफ्तार कर उनके निशानदेही पर वहीं स्थित गन्ने के खेत से चोरी की दो अदद लकड़ी का चौकट, एक अदद लोहे की सीढी, राज मिस्त्री के औजार , सन ग्लासेस (फ्लोर का) बरामद किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर उपरोक्त मुकदमे में धारा 411 की बढ़ोत्तरी कर स्थानीय पुलिस अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही कर रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

हाटा कुशीनगर। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए कई ग्राम सभाओं को आठ वर्ष…

मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा
मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद
25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कप्तानगंज पुलिस को…

टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking