News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुहीराज: चोरी की घटना का सफल अनावरण, चोरी गये वाहन के साथ चार अंतरप्रांतीय शातिर चोर गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 15, 2023  |  5:40 PM

1,405 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज: चोरी की घटना का सफल अनावरण, चोरी गये वाहन के साथ चार अंतरप्रांतीय शातिर चोर गिरफ्तार

कुशीनगर । जिले के तमकुहीराज पुलिस ने थाना क्षेत्र से पिछले साल के अंतिम रात को चोरी हुई ट्रैक्टर-डीसी को बरामद करते हुए चार शातिर अभियुक्तों को दबोचने में सफल हुई है। जिसमे दो अंतरप्रांतीय चोर है।

आपके लिए और..- मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान...

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जितेन्द्र सिंह कालरा के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शनिवार को थाना तमकुहीराज व स्वाट की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा विशुनपुरा पेट्रोल पम्प के पास से थाना स्थानीय पर पंजीकृत चोरी के मुकदमे का सफल अनावरण करते हुए चोरी गये ट्रैक्टर मय डीसी ट्राली (कुल कीमत लगभग 09 लाख रुपये) के साथ चार शातिर चोरों क्रमशः प्रभुनाथ यादव पुत्र किशुन यादव सा0 तिवारी पट्टी थाना सेवरही जनपद कुशीनगर सा0 तिवारी पट्टी थाना सेवरही जनपद कुशीनगर, गोपीनाथ यादव पुत्र प्रभुनाथ यादव साकिन तिवारी पट्टी थाना सेवरही जनपद कुशीनगर, टुनटुन यादव पुत्र रामायन यादव सा0 मलाही टोला थाना भितहा जनपद पश्चिम चम्पारण बिहार,विजय यादव पुत्र शारदा यादव साकिन मलाही टोला थाना भितहा जनपद पश्चिम चम्पारण बिहार को गिरफ्तार किया है। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 भादवि की बढ़ोत्तरी करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।

बताते चले की पिछले वर्ष दो हजार बाईस दिसंबर की आखरी रात को थाना क्षेत्र के गाजीपुर से दरवाजे पर खड़ा ट्रैक्टर डीसी,(ट्राली) को चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया, जहा सभी लोग नव वर्ष के जश्न में मशगूल थे , वही इस घटना को खुलासे,और चोरों के गिरवान तक पुलिस की हाथ पहुंचे,प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार राय बेताब हो गए। इसी क्रम में उन्होंने विभागीय ईलिक्ट्रानक विशेषज्ञों के साथ स्वाट टीम के सहयोग लेकर घटना के मास्टर माइंड गोपीनाथ के गिरवान्न तक अपनी हाथ पहुचाई। जिससे घटना की सफल खुलासा संभव हो सका। गोपीनाथ घटना का मास्टर माइंड प्लान रचा,उसके पिता प्रभुनाथ यादव पिता पुत्र मिलाकर अंतर प्रांतीय दो और शातिर चोरों के सहयोग से घटना का अंजाम दिए। गोपीनाथ के पिता का काफी लंबा अपराधिक इतिहास है। पिता पुत्र ने चोरी कर ट्रेक्टर को जहा अपने घर के पास एक गढ्डा में पुआल से छिपा कर गोपीनाथ ने रखा वही डीसी,को बिहार अपने सहयोगियों के छिपाने के लिए दे दिया। लेकिन सीओ तमकुहीराज जितेन्द्र सिंह कालरा द्वारा की जा रही इस घटना की मैनेटरिंग में रचा गया चक्रब्यहू को भेदने शातिर चोर सफल नहीं हुए,और प्रभारी निरीक्षक नीरज राय द्वारा दबोच लिए गए। जिसका रविवार को खुलासा क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज द्वारा प्रेस कांफ्रेंस में किया गया।

कामयाबी दिलाने वाली पुलिस टीम: प्रभीरी निरीक्षक नीरज कुमार राय थाना तमकुहीराज,प्रभारी स्वाट उ0नि0 आलोक यादव स्वाट टीम , प्रभारी सर्विलांस टीम उ0नि0 शरद भारती ,उ0नि0 मृत्युन्जय सिंह,उ0नि0 विवेक तिवारी,उ0नि0 बादशाह सिंह,हे0का0 नरेन्द्र यादव ,कम्प्यूटर आपरेटर ग्रेड –ए सुशील कुमार सिंह सर्विलांस सेल,कम्प्यूटर आपरेटर ग्रेड –ए शम्मी कुमार सर्विलांस सेल ,हे0का0 सनातन सिंह स्वाट टीम,हे0का0 रणजीत यादव स्वाट टीम,हे0का0 राघवेन्द्र सिंह स्वाट टीम ,का0 चन्द्रशेखर यादव स्वाट टीम ,का0 शिवा नन्द सिंह स्वाट टीम ,का0 अमित चौधरी थाना तमकुहीराज।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
लेखपाल संघ ने नवागत उपजिलाधिकारी का किया स्वागत
लेखपाल संघ ने नवागत उपजिलाधिकारी का किया स्वागत

हाटा, कुशीनगर। तहसील लेखपाल संघ ने बुधवार को नवागत उपजिलाधिकारी आई ए एस मयंक…

नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

हाटा कुशीनगर। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए कई ग्राम सभाओं को आठ वर्ष…

मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा
मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद
25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कप्तानगंज पुलिस को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking