कुशीनगर। सीओ सर्किल तमकुहीराज थाना परिसर में भारत की एकता के प्रतीक लौह पुरुष और प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई, अध्यक्षता कर रहे, क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जितेन्द्र सिंह कालरा द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल की जीवनी पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया।और उन्होंने कहां की भारत को एक सूत्र में बांधने का जो प्रयास पटेल द्वारा किया गया था, वह बहुत ही सार्थक रहा, उसका बस एक ही कारण था की पटेल के अंदर त्याग की भावना थी वह अपने जीवन में किसी प्रकार का प्रलोभन को स्वीकार नहीं किए, और व्यक्तिगत लाभ के बारे में नहीं सोचा तब जाकर के आज हमारे देश इस स्थिति में खड़ा है, उसका पूरा श्रेय सरदार वल्लभभाई पटेल को जाता है, ।
प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज नीरज कुमार राय ने अधिनस्थों से अपील किया कि जो भी जहां भी जिस कार्य में लगे हैं वह व्यक्तिगत प्रलोभन के भावना से बच कर के कार्य करें और भारत को अखंड बनाने के लिए पहले स्वयं को राष्ट्रहित में समर्पित करना होगा तब जाकर के अपने देश के महान पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल का सपना पूर्ण होगा ।
उक्त अवसर पर चौकी प्रभारी तमकुहीराज,चौकी प्रभारी डीबनी बंजारावा के साथ सीओ पेशी के कर्मचारी मौजूद रहे।
राजनीतिक पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों व शुभचिन्तकों सहित गणमान्य नागरिकों द्वारा अंतिम…
हाटा कुशीनगर । समस्याओं के निस्तारण के लिए लोगों को अब सरकारी दफ्तरों के…
हाटा कुशीनगर, नगर में बस स्टेशन के समीप अंडरपास निर्माण की वर्षों पुरानी मांग…
खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…