News Addaa WhatsApp Group Join करें

तरयासुजान: पुलिस कांबिंग के दौरान पशु तस्कर और पुलिस में मुठभेड़,तस्कर को लगी गोली हुआ गिरफ्तार….पुलिस टीम को एसपी कुशीनगर ने दिया पच्चीस हजार रुपए का ईनाम

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 23, 2023  |  9:19 PM

44 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयासुजान: पुलिस कांबिंग के दौरान पशु तस्कर और पुलिस में मुठभेड़,तस्कर को लगी गोली हुआ गिरफ्तार….पुलिस टीम को एसपी कुशीनगर ने दिया पच्चीस हजार रुपए का ईनाम

तरयासुजान: पुलिस कांबिंग के दौरान पशु तस्कर और पुलिस में मुठभेड़,तस्कर को लगी गोली हुआ गिरफ्तार….पुलिस टीम को एसपी कुशीनगर ने दिया पच्चीस हजार रुपए का ईनाम

आपके लिए और..- मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान...

कुशीनगर । पलिस कांबिंग के दौरान पशु तस्कर और पुलिस में मुठभेड़ हो गया,जिसमे कुख्यात पशु तस्कर की पैर में गोली लगी है,जिसे घायल अवस्था में पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। यह कामयाबी पांच घंटे की कांबिंग आपरेशन के बाद पुलिस को मिली है। पुलिस अधीक्षक ने इस सराहनीय कार्य में शामिल पुलिस कर्मियो को पच्चीस हजार रुपए के पुरस्कार से नवाजा है।

पढ़े पूरा कार्यवाही!

प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान आशुतोष कुमार सिंह को जरिए मुखबिर से यह सूचना हाथ लगी की हाईवे के रास्ते प्रतिबंधित जानवरों की एक खेप कंटेनर ट्रक से पश्चिमी उत्तर प्रदेश से बंगाल को जाने वाला है। सूचना पर विश्वास कर इंस्पेक्टर आशुतोष ने राष्ट्रीय राज मार्ग पर स्थित पुलिस चौकी बहादुरपुर के पहले अपने टीम के साथ चेकिंग शुरू कर दिया,तब तक दिन ढाई बजे के आस पास उक्त कंटेनर ट्रक आते दिखाई दिया,जिसे पुलिस टीम ने रोकने का प्रयास किया तो ट्रक चालक ने ट्रक की रफ्तार बढ़ा दिया,और उसमे सवार तीन लोग भागने लगे जिसे पुलिस टीम ने दो लोगो को पकड़ लिया,वही एक गन्ना के खेत के प्लाट में घुस गया। उक्त की सूचना तरयासुजान पुलिस ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को देते हुए अतरिक्त फोर्स की मांग किया बिना देर किए हुए प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज अतुल कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक पड़रौना सुशील कुमार शुक्ला,प्रभारी निरीक्षक सेवरही दिग्विजय राय मय टीम मौके पर पहुंच गई, और पुलिस टीम ने आपरेशन सर्च शुरू कर दिया,तब तक अंधेरा हो गया,पुलिस से अपने को चारो तरफ से घिरा देख कुख्यात पशु तस्कर अमीर पुत्र रशीद निवासी ढकीया थाना देदौली जनपद अमरोहा गन्ना के खेत से निकल कर पुलिस टीम पर फायर झोकते हुए भागने लगा,आत्म सुरक्षा में पुलिस टीम भी गोली चलाई,जिसमे अमीर की पैर में गोली लगी और उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। वही उसके दो साथी साजिद अली पुत्र जुल्फिकार निवासी गोधी थाना भोजपुर मुरादाबाद,रिजवान पुत्र इस्लाम निवासी टरंडा जनपद रामपुर को पुलिस पहले ही दबोच लिया था।

पुलिस मुठभेड़ घायल पशु तस्कर एक अंतर प्रांतीय कुख्यात पशु तस्कर है।जिसके ऊपर उत्तर प्रदेश में पंद्रह से ज्यादा मुकदमा पंजीकृत हैं। वही इसके पकड़े गए साथियों के ऊपर भी यूपी में कई मुकदमे दर्ज है। घायल अमीर के पास से एक अवैध तमंचा,एक जिंदा कारतूस,एक खाली खोखा कारतूस बरामद किया गया है। वही कंटेनर ट्रक से पैंतीस राशि(बैल)बरामद किया गया है।

एसपी धवल जयसवाल ने कहा:

इस संवाददाता से पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जयसवाल ने बताया की पकड़े गए पशु तस्कर कुख्यात तस्कर है। इन सभी के ऊपर यूपी के विभिन्न थानों में अपराधिक अभियोग।दर्ज है।वही घायल पशु तस्कर अंतर प्रांतीय पशु तस्कर है जिसके ऊपर पंद्रह से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। इस सराहनीय कार्य में हिस्सेदारी लिए सभी पुलिस कर्मियो को मेरे तरफ से पच्चीस हजार रुपए का पुरस्कार दिया जा रहा है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

हाटा कुशीनगर। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए कई ग्राम सभाओं को आठ वर्ष…

मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा
मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद
25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कप्तानगंज पुलिस को…

टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking