News Addaa WhatsApp Group

ट्रेन से अवैध अंग्रेजी शराब बिहार ले जा रहा व्यक्ति गिरफ्तार

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 10, 2025  |  5:58 PM

56 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
ट्रेन से अवैध अंग्रेजी शराब बिहार ले जा रहा व्यक्ति गिरफ्तार

खड्डा/कुशीनगर। गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के सिसवा प्लेटफार्म पर बिहार की ओर जा रही ट्रेन में अवैध अंग्रेजी शराब लेकर चढ़ते समय जीआरपी पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से बैग में रखा अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।

आज की हॉट खबर- कानून के रखवाले ने ही तोड़ा कानून! नापी के दौरान...

जीआरपी चौकी इंचार्ज पडरौना मनोज कुमार यादव की अगुवाई में हेड कांस्टेबल प्रमोद यादव, जुनैद खान, धर्मेंद्र चौधरी, कांस्टेबल कुलमित यादव एवं नितिन सिंह प्लेटफार्म एवं रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं बस्तुओं की चेकिंग अभियान में जुटे हुए थे कि सिसवा प्लेटफार्म पर ट्रेन आने के समय एक संदिग्ध व्यक्ति को चढ़ते समय रूकने का इशारा किया तो वह छिपने लगा। पुलिस टीम ने उसे पकड़कर तलाशी ली तो उसके बैग में 23 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया। पुछताछ में उसने अपना नाम दीपक कुमार पुत्र अवध राम निवासी देवपुर परसा थाना कल्याणपुर जनपद पूर्वी चंपारण बिहार बताया।

जीआरपी पुलिस अभियुक्त को गिरफ्तार कर बरामदगी के आधार पर केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है। चौकी प्रभारी विजय कुमार यादव ने बताया कि अभियुक्त को बैग में रखी अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है, शराब को ट्रेन से बिहार ले जाने के फिराक में था।

संबंधित खबरें
तमकुहीराज पुलिस ने 73 अदद अवैध देशी शराब के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार
तमकुहीराज पुलिस ने 73 अदद अवैध देशी शराब के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब की बिक्री, निष्कर्षण एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…

आगामी त्योहारों को लेकर तरयासुजान थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक संपन्न
आगामी त्योहारों को लेकर तरयासुजान थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक संपन्न

कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना परिसर में गुरुवार को आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking