News Addaa WhatsApp Group Join करें

ट्रक हादसे के बाद बवाल: पुलिस जांच में बाधा डालने पर महिला-पुत्र पर केस, वायरल वीडियो की सच्चाई आई सामने

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 7, 2026  |  2:10 PM

1,221 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
ट्रक हादसे के बाद बवाल: पुलिस जांच में बाधा डालने पर महिला-पुत्र पर केस, वायरल वीडियो की सच्चाई आई सामने

कुशीनगर। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को लेकर उठ रहे सवालों के बीच पुलिस ने पूरे मामले का विस्तृत स्पष्टीकरण जारी किया है। पुलिस के अनुसार वास्तविक घटना सड़क दुर्घटना, ट्रक में तोड़फोड़ और जांच के दौरान पुलिस टीम का विरोध किए जाने से जुड़ी है।

आपके लिए और..- शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, मुकदमा दर्ज...

पुलिस के मुताबिक 22 मई 2026 को थाना कुबेरस्थान क्षेत्र के जंगल पचरुखिया के समीप एक ट्रक की चपेट में आने से संदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना की सूचना मिलते ही पीआरवी मौके पर पहुंची, जहां दुर्घटना से आक्रोशित ग्रामीण ट्रक में तोड़फोड़ कर रहे थे। पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया और दुर्घटना के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
मामले ने नया मोड़ तब लिया जब 29 मई को ट्रक मालिक ने थाना कुबेरस्थान में शिकायत दर्ज कराई कि दुर्घटना के दौरान ट्रक के केबिन से 30 हजार रुपये नकद तथा बैटरी चोरी कर ली गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस टीम जब गांव में पूछताछ और जांच के लिए पहुंची तो सुगंती देवी और उनके पुत्र मुकेश कुमार ने कथित रूप से पुलिस कार्रवाई का विरोध किया तथा पुलिसकर्मियों के साथ उलझ गए।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि सुगंती देवी के खिलाफ पूर्व में भी मारपीट से संबंधित मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए दोनों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो की वास्तविकता जांच के दौरान सामने आई है और मामले में तथ्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

क्षेत्राधिकारी सदर डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना, ट्रक में तोड़फोड़, नकदी व बैटरी चोरी की शिकायत तथा पुलिस टीम के विरोध से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पेड़ से लटकता मिला था युवक का शव, आरोपी गिरफ्तार परिजनों के आरोप पर दर्ज हुआ था मुकदमा,
पेड़ से लटकता मिला था युवक का शव, आरोपी गिरफ्तार परिजनों के आरोप पर दर्ज हुआ था मुकदमा,

कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र के परसौनी भटवलिया गांव के एक टोले में गत 25…

शिक्षक जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम में जा रहे डा संजयन त्रिपाठी का हुआ स्वागत 
शिक्षक जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम में जा रहे डा संजयन त्रिपाठी का हुआ स्वागत 

हाटा कुशीनगर । शिक्षक एम एल सी चुनाव हेतु कुशीनगर में आयोजित शिक्षक जनसंपर्क…

छापा पड़ा तो मचा हड़कंप, 10 किलो मांस के साथ दो गिरफ्तार
छापा पड़ा तो मचा हड़कंप, 10 किलो मांस के साथ दो गिरफ्तार

तराजू, ठीहा, बांका और चाकू बरामद; पशु क्रूरता निवारण अधिनियम व आर्म्स एक्ट में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking