News Addaa WhatsApp Group Join करें

तर्कपट्टी: राज्य परियोजना कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी ने किया कस्तूरबा का निरीक्षण; छात्राओं से पूछे सवाल, जवाब पर दी शाबासी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 1, 2023  |  6:27 PM

902 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तर्कपट्टी: राज्य परियोजना कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी ने किया कस्तूरबा का निरीक्षण; छात्राओं से पूछे सवाल, जवाब पर दी शाबासी
  • हिंदी व विज्ञान विषय के अध्यापकों की व्यवस्था का दिया निर्देश

तर्कपट्टी/कुशीनगर (सुनील नीलम) । समग्र शिक्षा अभियान राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ के प्रशासनिक अधिकारी संजय कुमार शुक्ल ने दुदही विकास खंड के गौरीश्रीराम में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पठन-पाठन, साफ सफाई व अन्य व्यवस्थाएं सुचारु मिलीं। छात्राओं ने प्रश्नों का सही जवाब दिया।

आपके लिए और..- सात पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक, एसपी केशव...

बुधवार को दोपहर बाद दो बजे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. रामजियावन मौर्य व खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार तिवारी की मौजूदगी में प्रशासनिक अधिकारी ने कक्षा कक्ष में छात्राओं के अधिगम स्तर की जांच की। नामांकित 100 के सापेक्ष 93 छात्राएं उपस्थित मिलीं। अधिकांश छात्राओं ने गणित व अंग्रेजी विषय में पूछे गए सवालों का सही जवाब दिया। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि यहां उक्त विषयों के अध्यापकों के पद रिक्त होने पर गत जुलाई माह से बगल के प्राथमिक विद्यालय से गणित शिक्षक धर्मेंद्र यादव व अंग्रेजी शिक्षक नवीन कुमार पार्ट टाइम शिक्षण कार्य करते हैं। छात्राओं ने हिंदी व विज्ञान विषय के शिक्षक न होने की बात कही तो प्रशासनिक अधिकारी ने शासन से तैनाती होने तक शिक्षण कार्य के लिए परिषदीय शिक्षकों की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। छात्राओं ने मीनू के अनुसार भोजन, दूध, पौष्टिक खाद्य पदार्थ, स्थानीय ताजी सब्जियां मिलने की बात बताई। प्रशासनिक अधिकारी ने परिसर में निर्माणाधीन एकेडमिक ब्लाक के निर्माण गुणवत्ता को परखा। अन्य व्यवस्थाओं के बारे में पूछे जाने पर खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा बताया गया कि ब्लाक प्रमुख रमावती देवी ने विद्यालय को कायाकल्प हेतु गोद लिया है। उनके द्वारा स्टीमेट तैयार कराया जा रहा है। आधारभूत सभी आवश्यकताओं की पूर्ति कराई जाएगी। जांच अधिकारी शिक्षण आदि व्यवस्थाओं के प्रति संतोष जताया। बीएसए ने कस्तूरबा विद्यालय में शैक्षिक गुणवत्ता संवर्धन के लिए आवश्यक निर्देश दिया।

इस दौरान वार्डन फिरदौस आरा, प्राशिसं के अध्यक्ष अरुणेंद्र कुमार राय, लेखाकार योगेश कुमार शर्मा, माया वर्मा, भूमिका त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या
जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या

हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…

छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया
छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking