News Addaa WhatsApp Group Join करें

तरयासुजान : चोरी गई मोटर साइकिल एक सप्ताह के अंदर बरामद तीन गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

May 22, 2025  |  5:27 PM

132 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयासुजान : चोरी गई मोटर साइकिल एक सप्ताह के अंदर बरामद तीन गिरफ्तार WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर । तरयासुजान पुलिस ने एक सप्ताह पूर्व चोरी गई मोटर साइकिल को बरामद करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया हैं।पकड़े गए चोर स्थानीय थाना क्षेत्र के निवासी हैं।

आपके लिए और..- कार्यदायी संस्था की लापरवाही से सलेमगढ़ में जाम का महाजाल,...

बताते चले कि इस माह के पंद्रह मई को स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम डोमांथ निवासी अभिमन्यु उर्फ ब्रजेश डोमाथ पुलिया के पास गाड़ी खड़ी कर मोबाइल से किसी परिचित से बातचीत करने लगे,वह बातचीत में इतना मशगूल हो गए कि उनकी मोटर साइकिल अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया जिसका मुकदमा स्थानीय थाना तरयासुजान मु0अ0सं0 164/2025 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस में दर्ज हुआ।

अभियोग पंजीकृत होने के बाद प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान धनबीर सिंह ने उक्त मोटर साइकिल को बरामद करने के लिए वरिष्ठ उप निरीक्षक श्यामलाल निषाद,उप निरीक्षक प्रभात यादव,आरक्षी अवनीश कुमार सिंह,आरक्षी गिरीश कुमार,आरक्षी विपिन पांडेय,आरक्षी रामनिवास यादव की एक टीम बनाई जिसका नेतृत्व खुद इंस्पेक्टर करने लगे की गुरुवार को उपरोक्त मुकदमे से संबंधित चोरी की मोटरसाइकिल रजि0 नं0 यू0पी057ए0के0-8356 के साथ अभियुक्त सहाबुद्दीन अंसारी पुत्र बांगुर मिया साकिन भगवानपुर थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर, राजा अंसारी पुत्र लांगट मिया साकिन भगवानपुर थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर, रंजन साहनी पुत्र राजेन्द्र साहनी निवासी बेदूपार थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर को गिऱफ्तार करते हुए चोरी गई हुई मोटर साइकिल को बरामद कर लिया गया। उक्त मुकदमे में स्थानीय पुलिस अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुटी है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पुलिस मुठभेड़ में गो-तस्कर को लगी गोली, गैंगस्टर समेत कई मुकदमों का आरोपी गिरफ्तार!
पुलिस मुठभेड़ में गो-तस्कर को लगी गोली, गैंगस्टर समेत कई मुकदमों का आरोपी गिरफ्तार!

कुशीनगर। जिले में गोवंशीय पशुओं की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान सोमवार देर…

कुशीनगर NH-28 पर भीषण हादसा: कार-ट्रेलर भिड़ंत में एक ही परिवार के 5 समेत 6 की मौत, 2 की हालत गंभीर
कुशीनगर NH-28 पर भीषण हादसा: कार-ट्रेलर भिड़ंत में एक ही परिवार के 5 समेत 6 की मौत, 2 की हालत गंभीर

मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहा था परिवार, हाटा कोतवाली के थरुआडीह के पास हुआ…

दीपावली और छठ पर्व को लेकर हाटा कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर
दीपावली और छठ पर्व को लेकर हाटा कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर

हाटा, कुशीनगर। दीपावली और छठ पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…

हाटा पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का किया खुलासा, आभूषण और बाइक के साथ एक गिरफ्तार
हाटा पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का किया खुलासा, आभूषण और बाइक के साथ एक गिरफ्तार

मंगलसूत्र, चांदी जैसी सफेद धातु की पायल और 1700 रुपये नकद बरामद हाटा (कुशीनगर)।…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking