News Addaa WhatsApp Group Join करें

तरयासुजान : सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण चिकित्सक सहित 11 कर्मचारी अनुपस्थिति एक दिन का वेतन बाधित, कारण बताओ नोटिस जारी

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

May 23, 2025  |  4:47 PM

223 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयासुजान : सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण चिकित्सक सहित 11 कर्मचारी अनुपस्थिति एक दिन का वेतन बाधित, कारण बताओ नोटिस जारी WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। गुरुवार को मुख्यचिकित्साधिकारी कुशीनगर डॉ अनुपम प्रकाश भास्कर द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तरयासुजान का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वह काफी सख्त नजर आए,वही अपने ड्यूटी से नदारद ग्यारह कर्मचारियों को एक दिन का वेतन बाधित करते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है।

आपके लिए और..- कार्यदायी संस्था की लापरवाही से सलेमगढ़ में जाम का महाजाल,...

बताते चलें कि कुशीनगर सीएमओ उपरोक्त स्वास्थ्य केंद्र पर सुबह दस बजे औचक निरीक्षण हेतु पहुँचे। उनके द्वारा उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया गया तो चिकित्सक सहित ग्यारह कर्मचारी अनुपस्थिति पाये गये। सीएमओ द्वारा अनुपस्थिति चिकित्सक एवं कर्मचारियों का वेतन बाधित करते हुये कारण बताओ नोटिश जारी किया गया।
अनुपस्थिति पाये जाने वालों मूल रूप से चिकित्सक डॉ संजय यादव दो दिन से,डॉ ओ.एन. मिश्र,फार्मासिस्ट अवध किशोर तिवारी,स्टाफ नर्स ज्योति कुमारी एक मई से अनुपस्थित, एलटी अशोक कुमार वर्मा,काउंसलर सन्दीप सिंह तीन दिन से, रवि प्रताप सिंह तीन दिन से,ऑप्टोमेटिस्ट अमित राय, एएनएम रुकईया खातून,वार्ड बॉय विकास लाल श्रीवास्तव, स्वीपर रामध्यान प्रसाद गोड़ आदि प्रमुख थे। तो वही मौके पर स्वीपर राहुल कुमार, स्टाफ नर्स अन्नू नेहा राव एवं एएनएम सरला सिंह उपस्थिति पायी गयी। सीएमओ द्वारा उनके कार्यो की जानकारी ली गयी तो उन्होंने बताया कि सुबह एक महिला का प्रसव कराया गया तो फिर प्रसव रजिस्टर की भी जाँच किया गया। सीएमओ द्वारा वहाँ आये मरीजों से बात कर आवश्यक जानकारी ली गयी।

बोले सीएमओ कुशीनगर !

इस संवाददाता से बात चीत करते हुए मुख्यचिकित्साधिकारी डा अनुपम प्रकाश भास्कर ने बताया कि शासन की मंशा है कि गांव के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ पहुँचाया जाये। ऐसे में समय से ड्यूटी न करने वाले चिकित्सक एवं कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि सभी चिकित्सक एवं कर्मचारी ड्यूटी स्थल पर समय से पहुँच कर अपने कार्यो एवं दायित्व का निर्वहन करें। ताकि शासन की मंशा के अनुरूप स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ ग्रामीण क्षेत्र की जनमानस को दिया जा सके। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी। उन्होंने ने कहा कि जो निरीक्षण में अनुपस्थित पाये गये है उनका वेतन बाधित करते हुये कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पुलिस मुठभेड़ में गो-तस्कर को लगी गोली, गैंगस्टर समेत कई मुकदमों का आरोपी गिरफ्तार!
पुलिस मुठभेड़ में गो-तस्कर को लगी गोली, गैंगस्टर समेत कई मुकदमों का आरोपी गिरफ्तार!

कुशीनगर। जिले में गोवंशीय पशुओं की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान सोमवार देर…

कुशीनगर NH-28 पर भीषण हादसा: कार-ट्रेलर भिड़ंत में एक ही परिवार के 5 समेत 6 की मौत, 2 की हालत गंभीर
कुशीनगर NH-28 पर भीषण हादसा: कार-ट्रेलर भिड़ंत में एक ही परिवार के 5 समेत 6 की मौत, 2 की हालत गंभीर

मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहा था परिवार, हाटा कोतवाली के थरुआडीह के पास हुआ…

दीपावली और छठ पर्व को लेकर हाटा कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर
दीपावली और छठ पर्व को लेकर हाटा कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर

हाटा, कुशीनगर। दीपावली और छठ पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…

हाटा पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का किया खुलासा, आभूषण और बाइक के साथ एक गिरफ्तार
हाटा पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का किया खुलासा, आभूषण और बाइक के साथ एक गिरफ्तार

मंगलसूत्र, चांदी जैसी सफेद धातु की पायल और 1700 रुपये नकद बरामद हाटा (कुशीनगर)।…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking