News Addaa WhatsApp Group Join करें

तरयासुजान : तेरह साल से एनडीपीएस एक्ट के वांछित अभियुक्त के साथ दो अन्य गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

May 28, 2025  |  6:40 PM

180 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयासुजान : तेरह साल से एनडीपीएस एक्ट के वांछित अभियुक्त के साथ दो अन्य गिरफ्तार

कुशीनगर । तरयासुजान पुलिस ने लगभग तेरह साल पूर्व से एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहा अभियुक्त को दबोचने में सफलता पाई है। साथ ही दो और वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तारी हुई है जो एससी एस टी एक्ट और पास्को के मुकदमे में वांछित चल रहे थे।

आपके लिए और..- तमकुहीराज में आज रात गूंजेगा महावीरी अखाड़े का डंका, 14...

बताते चले कि एसपी कुशीनगर संतोष कुमार मिश्र द्वारा चलाए जा रहे वांछित,वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे बुधवार को थाना तरयासुजान पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-89/1992 धारा- 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट से सम्बन्धित वारण्टी गिरी यादव पुत्र भगरतन यादव निवासी चैनपट्टी थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर, एस0टी0नं0-944/2023 धारा- 363/366/376 भादवि व ¾ पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वारण्टी सूर्यदेव यादव पुत्र प्रेम यादव निवासी जवही दयाल थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर, मु0अ0सं0-488/2014 धारा- 323/504/506 भा0द0वि0 व 3(1) 10 एससी एसटी एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त उमापति चौहान पुत्र बच्चन चौहान सा0 गोपालपुर थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

इस सराहनीय कार्य में थाना तरयासुजान प्रभारी निरीक्षक धनवीर सिंह ,वरिष्ठ उप निरीक्षक श्यामलाल निषाद,उप निरीक्षक आलोक सिंह ,उप निरीक्षक अंकित सिंह ,आरक्षी अरविन्द यादव,आरक्षी गौरव कुमार शाह ,महिला आरक्षी गायत्री चौहान थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर की अहम रोल रहा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

हाटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपहरण-दुष्कर्म के वांछित आरोपी की गिरफ्तारी
हाटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपहरण-दुष्कर्म के वांछित आरोपी की गिरफ्तारी

हाटा कुशीनगर । कोतवाली हाटा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले…

अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार
अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। अवैध शराब की बिक्री, परिवहन एवं निष्कर्षण के खिलाफ चलाए जा रहे…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking