News Addaa WhatsApp Group Join करें

तरयासुजान: मैजिक से ले जायी जा रही दो गोवंश के साथ एक पशु तस्कर  गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 29, 2024  |  7:04 PM

147 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयासुजान: मैजिक से ले जायी जा रही दो गोवंश के साथ एक पशु तस्कर  गिरफ्तार
कुशीनगर । तरयासुजान पुलिस ने राष्ट्रीय राज मार्ग के रास्ते बिहार के तरफ ले जाई जा रही प्रतिबंधित गो वंश के साथ एक अभियुक्त को उस समय दबोचा है,जब पशु तस्कर मैजिक वाहन से दो राशि गो वंश को लेकर कुछ ही देर में बिहार सीमा में प्रवेश करने वाला था।
बताते चले की जनपद कुशीनगर में गोवंशी पशुओं की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में गुरुवार को  सुबह ही सुबह बहादुरपुर पुलिस चौकी के पास से थाना तरयासुजान प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह के अगुवाई में चौकी प्रभारी बहादुरपुर शनि ज्वाला,आरक्षी विरेंद्र गुप्ता,आरक्षी गौरव शाह,आरक्षी विवेक सिंह की टीम ने मैजिक पीकप वाहन संख्या UP12AT9653 से तस्करी कर  ले जायी जा रही दो राशि प्रतिबंधित गोवंशीय पशुओं की बरामदगी करते हुए एक पशु तस्कर सन्नी कुमार पुत्र मुनेश कुमार सा0 दयालपुरम खतैली जनपद मुजफ्फरनगर को  गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। 
 
 बोले चौकी प्रभारी बहादुरपुर 
इस संवाददाता से बात चीत के क्रम में पुलिस चौकी प्रभारी बहादुरपुर शनि ज्वाला ने बताया की हाईवे पर सुबह रुटीन चेकिंग की जा रही थी,तब तक एक मैजिक वाहन आते दिखाई दिया, जो पुलिस द्वारा चेकिंग होते देख कर अपनी वाहन घुमा कर भागने लगा,जिसे पिछा कर के घेर कर जब देखा गया तो उसमे दो राशि प्रतिबंधित पशु मिले जिनका कुरुरता पूर्वक बाधा गया था,साथ ही एक व्यक्ति भी दबोच लिया गया।

आपके लिए और..- तमकुहीराज में आज रात गूंजेगा महावीरी अखाड़े का डंका, 14...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

हाटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपहरण-दुष्कर्म के वांछित आरोपी की गिरफ्तारी
हाटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपहरण-दुष्कर्म के वांछित आरोपी की गिरफ्तारी

हाटा कुशीनगर । कोतवाली हाटा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले…

अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार
अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। अवैध शराब की बिक्री, परिवहन एवं निष्कर्षण के खिलाफ चलाए जा रहे…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking